फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: ट्विंकल खन्ना ने फैंस को दी 'धनतेरस' की बधाई, अक्षय संग साझा की प्यारी तस्वीर

Sat, 22 Oct 2022 08:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 22 Oct 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2022: Akshay Kumar Wife actress Twinkle Khanna wished everyone happy Dhanteras by sharing photos
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : social media

पूरे देश में इस समय दिवाली के पर्व की धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ लोगों को एक-दूसरे को दिवाली की बधाई देते और बाजारों में खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है। कहना गलत नहीं होगा की पूरा देश दिवाली के रंग में रंगा हुआ है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स पर भी दिवाली का रंग चढ़ा हुआ है। बी-टाउन में आए दिन दिवाली पार्टीज का आयोजन भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को दिवाली की बधाई भी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। 

Diwali 2022: Akshay Kumar Wife actress Twinkle Khanna wished everyone happy Dhanteras by sharing photos
ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media

दरअसल, अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवाली की डेकोरेशन के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। साझा की गई तस्वीरों में से जहां एक में वह पति अक्षय कुमार के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे में वह गणेश भगवान की प्रतिमा के साथ दिखाई दे रही हैं। सामने आई तस्वीरों में दिवाली डेकोरेशन और उनके चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ देखी जा सकती है। 
जापान में 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग पर दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा, मिलने उमड़ा फैंस का हुजूम

Diwali 2022: Akshay Kumar Wife actress Twinkle Khanna wished everyone happy Dhanteras by sharing photos
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना ने दिवाली के टाइम को पूरे साल का सबसे अच्छा समय बताया। वह लिखती हैं, ' यह साल का सबसे अच्छा समय है और सभी त्योहारों के लिए घर पर रहना बहुत ही प्यारा है। शुभ धनतेरस!' बता दें तस्वीरों में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही एथनिक आउटफिट्स पहने नजर आ रहे हैं। जहां ट्विंकल लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अक्षय कुमार ऑफ व्हाइट कुर्ते पजामे में काफी हैंडल लग रहे हैं। तस्वीर में दोनों की क्यूट बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है। ट्विंकल की पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने जहां दोनों की जोड़ी को 'क्यूट' बताया, वहीं एक अन्य ने अक्षय कुमार को बेस्ट हीरो बताते हुए उनकी तारीफ की।  
The Kapil Sharma Show: कपिल ने मजेदार तरीके से अजय से पूछा तीखा सवाल, बड़ी चतुराई से जवाब घुमाते दिखे अभिनेता

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022: Akshay Kumar Wife actress Twinkle Khanna wished everyone happy Dhanteras by sharing photos
'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें यह दिवाली ट्विंकल खन्ना के साथ-साथ अक्षय कुमार के लिए उनके काम के लिहाज से भी खास होने वाली है। दरअसल, दिवाली पर अभिनेता की फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म 'राम सेतु' इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस फिल्म की कहानी भगवान श्रीराम की सेना द्वारा बनाए गए पुल 'रामसेतु' के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 'रामसेतु' की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट की है। यह किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि सरकार ने रामसेतु को तोड़ने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है। इसके बाद एक आर्कियोलॉजिस्ट यानी अक्षय को इस रिसर्च पर भेजा जाता है कि वह असल में रामसेतु है या नहीं। इसी को लेकर कहानी सस्पेंस, और एक्शन के साथ आगे बढ़ेगी। फिल्म टक्कर अजय देवगन स्टारर 'थैंक गॉड' से होने वाली है।
Naane Varuvean: सिनेमाघरो के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी धनुष की 'नाने वरुवेन', इस दिन अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed