फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको सिनेमा जगत से जुड़ी दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ नया देखने को मिला...
Filmy Wrap: जैकलीन की अंतरिम जमानत बढ़ी और सामने आया सलमान का हेल्थ अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्म 'कांतारा' न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 16 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यूं तो पूरी दुनिया में फिल्म के कलेक्शन की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब फिल्म में दिखाई गई एक मान्यता पर बहस चालू हो गई है। इस मतभेद की वजह से लोगों ने कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है।
Kantara Controversy: आखिर फिल्म 'कांतारा' पर क्यों छिड़ा विवाद, क्या है 'भूत कोला' की परंपरा? जानें यहां
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है लेकिन रिलीज से पहले फिल्म पर खूब बवाल भी हो रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन 'चित्रगुप्त' के किरदार में दिखाई देंगे और उनका लुक मॉर्डन होगा। फिल्म की यही चीज एक समुदाय को पसंद नहीं आई, जिस वजह से फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई। हालांकि, इस विवाद से बचने के लिए अब मेकर्स ने रिलीज से महज तीन दिन पहले फिल्म में कई बड़े बदलाव किए हैं।
Thank God: रिलीज से महज तीन दिन पहले 'थैंक गॉड' में हुए बड़े बदलाव, अजय देवगन के किरदार से भी हुई छेड़छाड़
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का पहला सीजन खत्म होने ही वाला था कि सीरीज का आखिरी एपिसोड ऑनलाइन लीक हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपनी निर्धारित रिलीज से दो दिन पहले एचबीओ की सीरीज का दसवां एपिसोड ऑनलाइन लीक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एचबीओ ने दी है।
House of the Dragon: ऑनलाइन लीक हुआ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का आखिरी एपिसोड, एचबीओ ने जारी किया स्टेटमेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह फिल्मों और अभिनय से ज्यादा अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहती हैं। स्वरा अक्सर तमाम मुद्दों पर मुखरता के साथ अपनी राय देती नजर आती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी सुर्खियों में आती हैं। एक बार फिर स्वरा अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। इस पोस्ट में स्वरा भास्कर फिल्म प्रोड्यूसर्स पर तंज कसती नजर आ रही हैं।
Swara Bhasker: पब्लिसिटी के लिए स्वरा को पसंद है कॉन्ट्रोवर्सी? हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने किया खुलासा!