फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को विश की खास अंदाज में दीवाली, माधुरी दीक्षित-अक्षय ने लिखा प्यारा नोट

Thu, 31 Oct 2024 12:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 31 Oct 2024 12:57 PM IST
सार

Diwali 2024: दीवाली के खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई देते हुए कई पोस्ट साझा किए हैं।
 

विज्ञापन
Diwali 2024 bollywood celebrities Wishes joy happiness prosperity on special occasion madhuti dixit akshay
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम
आज दिवाली का त्योहार हर कोई बड़ी ही धूम धाम और खुशियों के साथ अपने परिवार और दोस्तों संग मनाता है। दिवाली पर सभी अपने चाहने वालों को शुभकामनाओं के साथ मिठाई और पटाखे गिफ्ट करते हैं। त्योहारों में सजे घर रोशनी और फूलों की खुशबू से महक जाता है। खूबसूरत रंगोली घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इसी खास त्योहार को और भी खास बॉलीवुड सेलेब्स ने खास बना दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने सभी प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर प्यारे नोट लिखे हैं और दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
Diwali 2024 bollywood celebrities Wishes joy happiness prosperity on special occasion madhuti dixit akshay
अक्षय कुमार  - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार 
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे, लेकिन उससे पहले अक्षय ने एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी दिवाली'
Diwali 2024 bollywood celebrities Wishes joy happiness prosperity on special occasion madhuti dixit akshay
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी अपना शानदार दिवाली लुक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा किया है और साथ ही प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। माधुरी ने स्टाइलिश अंदाज में कई पोज दिए और कैप्शन में लिखा, ''सुख, समृद्धि और ढेर सारी मिठाइयां। आपकी दिवाली आनंदमय हो। आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 bollywood celebrities Wishes joy happiness prosperity on special occasion madhuti dixit akshay
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@avneetkaur_13
अवनीत कौर
टीवी और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अवनीत कौर ने भी दिवाली के शुभ अवसर पर अपना लेटेस्ट लुक साझा किया है और प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। अवनीत ने दिवाली के मौके पर ब्लू रंग का स्टाइलिश लहंगा कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने वन साइड हेयर लुक से सभी का दिल जीत लिया है। अवनीत ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को हैप्पी दिवाली'।

View this post on Instagram

A post shared by Avneet Kaur (@avneetkaur_13)


विज्ञापन
Diwali 2024 bollywood celebrities Wishes joy happiness prosperity on special occasion madhuti dixit akshay
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
सोहा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री और सैफ की प्यारी बहन सोहा अली खान ने भी अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। दिवाली के दिन की शुरुआत सोहा ने मंदिर में परिवार के साथ पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया। सोहा ने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, ''हमारे परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्यार, हल्की शांति और खुशी.. यही हमने प्रार्थना की-प्यार और रोशनी।''

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed