फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Yadav Song: दिवाली पर आया खेसारी का छठ गीत, फैंस बोले- 'अब छठ पूजा पर यही गाना बजेगा'

Thu, 31 Oct 2024 12:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 31 Oct 2024 12:46 PM IST
सार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी गायिकी से भी खूब पहचान बनाई है। छठ पर्व से पहले उन्होंने फैंस को एक और गाने का तोहफा दिया है, जो छठ पूजा पर बना है।

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Chhath Puja Geet Bihari Piya Release On Diwali 2024 Komal Singh
खेसारी का नया छठ गीत - फोटो : वीडियो ग्रैब

हर तरफ दिवाली की धूम है। वहीं, बिहार प्रांत में दिवाली के साथ ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महापर्व कहे जाने वाले इस पर्व में सूर्य देव की पूजा-आराधना की जाती है। पर्व से पहले भोजपुरी एक्टर खेसारी ने छठ गीत रिलीज किया है। खेसारी के इस गाने का नाम है 'बिहारी पिया'। आज दिवाली के अवसर पर खेसारी ने का यह गाना आया है।

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Chhath Puja Geet Bihari Piya Release On Diwali 2024 Komal Singh
खेसारी का नया छठ गीत - फोटो : वीडियो ग्रैब

आते ही छाया गाना
यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। कोमल सिंह पर यह फिल्माया गया है। इस गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही इस गाने को ढाई लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Chhath Puja Geet Bihari Piya Release On Diwali 2024 Komal Singh
खेसारी का नया छठ गीत - फोटो : वीडियो ग्रैब

छठ पर चलेगा सिर्फ यही गाना
इस गाने को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है। इसमें छठ पूजा की तैयारियों से लेकर पर्व की रौनक तक सबकुछ बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। गाना रिलीज होने पर यूजर्स इस पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर कह रहे हैं, 'इस बार छठ पर एकतरफा यही गाना बजेगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'छठ तक इस गाने के 100 मिलियन व्यूज हो जाने चाहिए'।
Malaika Arora: अर्जुन कपूर के 'मैं अब सिंगल हूं' बयान के बाद मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Chhath Puja Geet Bihari Piya Release On Diwali 2024 Komal Singh
खेसारी का नया छठ गीत - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिवाली की दी बधाई
इस गाने के रिलीज की जानकारी खेसारी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए भी एक पोस्ट साझा किया है। एक्टर ने लिखा है, 'रउआ सभे के दीपावली मंगलमय आ सुखमय होखो। शुभ दीपावली'!

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Chhath Puja Geet Bihari Piya Release On Diwali 2024 Komal Singh
राजाराम का टाइटल ट्रैक - फोटो : वीडियो ग्रैब

छठ पर रिलीज होगी राजाराम
खेसारी ने छठ पर्व के लिए एडवांस तोहफा दे दिया है। इसके अलावा वे एक और उपहार लेकर छठ पर हाजिर हो रहे हैं और वह है उनकी फिल्म 'राजाराम'। खेसारी की 'राजाराम' दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। इसका ट्रेलर काफी धमाकेदार है। गाने भी ट्रेंड कर रहे हैं।
Book My Show: फिर फेल हुई बुक माय शो टिकटिंग साइट, ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ की टिकट बुकिंग में दिक्कतें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed