फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Book My Show: फिर फेल हुई बुक माय शो टिकटिंग साइट, ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ की टिकट बुकिंग में दिक्कतें

Thu, 31 Oct 2024 11:56 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 31 Oct 2024 11:56 AM IST
सार

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के दोनों मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन और अजय देवगन तमाम बड़े ब्रांड्स के अंबेसडर हैं। बीते साल से शुरू हुआ कॉरपोरेट बुकिंग का ट्रेंड इस साल भी जोरों पर दिख रहा है।

विज्ञापन
Book My Show ticketing site failed again facing problems in booking tickets of Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3
सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie

दिवाली पर रिलीज हो रही दो नई हिंदी फिल्मों ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की एडवांस बुकिंग करने की कोशिश कर रहे दर्शकों को बीती शाम से ही भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से कॉरपोरेट बुकिंग के जरिये जिन दर्शकों को वेबसाइट के बीएमएस कोड भेजे गए हैं, उनके लिए तो नई फिल्म की टिकटें बुक करना पहाड़ लांघने से भी बड़ी चुनौती बन गया है।

Book My Show ticketing site failed again facing problems in booking tickets of Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के दोनों मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन और अजय देवगन तमाम बड़े ब्रांड्स के अंबेसडर हैं। बीते साल से शुरू हुआ कॉरपोरेट बुकिंग का ट्रेंड इस साल भी जोरों पर दिख रहा है। कॉरपोरेट बुकिंग का मतलब ये है कि आमतौर पर जिन ब्रांड्स का सितारे एंडोर्समेंट करते हैं, उनकी डील करते समय उनकी फिल्मों के एक तयशुदा राशि के टिकटों की बुकिंग भी इसमें शामिल कर दी जाती है। इसे कॉरपोरेट बुकिंग कहते हैं। इसके अलावा तमाम बड़ी कंपनियों थोक में बुक माय शो (बीएमएस) कोड खरीद कर भी अपने स्टाफ को बांट देती हैं.
 

Book My Show ticketing site failed again facing problems in booking tickets of Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie

‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के एडवांस प्रेस शोज नहीं हो रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जिगरा’ से हिंदी फिल्मों के एडवांस प्रेस शोज न करने की नई पंरपरा शुरू हुई है। हालांकि, यशराज फिल्म्स जैसी कुछ कंपनियां अरसे से अपनी फिल्मों की रिलीज के पहले दिन के पहले शोज में ही प्रेस शो को शामिल करती रही हैं। फिल्म ‘देवरा पार्ट वन’ के साथ भी ऐसा ही हुआ था। प्रेस के तमाम लोग जिस शो की टिकटें खरीदकर फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने अंधेरी के सिनेमाघर में पहुंचे। पता चला उसी में प्रेस को भी न्यौता भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Book My Show ticketing site failed again facing problems in booking tickets of Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie

दिवाली पर एक साथ दो बड़ी फिल्मों की रिलीज से दर्शकों का काफी उत्साह है और चूंकि दोनों फिल्में ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ अलग अलग जॉनर की है लिहाजा तमाम दर्शकों ने दोनों फिल्में इस सप्ताहांत देखने की तैयारी कर रखी है। लेकिन, इन फिल्मों के लिए सीटें रिजर्व करने में दर्शकों के पसीने छूट जा रहे हैं। इस बारे में ‘अमर उजाला’ तक दर्शकों की शिकायतें पहुंचीं तो हमने भी इसका टेस्ट करने की कोशिश की। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के चार बीएमएस कोड हमने हासिल किए लेकिन इनमें से एक भी कोड से टिकट बुक नहीं हो सकी।
 

विज्ञापन
Book My Show ticketing site failed again facing problems in booking tickets of Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie

बीएमएस कोड्स के जरिये टिकट बुक करने में बुक माय शो की वेबसाइट बार बार हैंग हो जा रही है। दो बार वेबसाइट ने कोड एक्सेप्ट ही नहीं किया। तीसरी बार कोड एक्सेप्ट हुआ तो बकाया पेमेंट तक आते आते वेबसाइट ने टाइम आउट का संदेश दिखा दिया। चौथी बार की कोशिश में भी बीएमएस कोड से टिकट बुक नहीं हुआ। यही हाल ‘भूल भुलैया 3’ की टिकटों की बुकिंग को लेकर हो रहा है। टिकट सेलेक्ट करने से पेमेंट करने तक ही वेबसाइट हैंग हो जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed