फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला का जलवा कायम, अमेरिकन डीजे ने कुछ यूं किया याद

Wed, 21 Dec 2022 02:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 21 Dec 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Dj kshmr gives tribute to late singer Sidhu Moose wala playing his song 295 in concert
डीजे कश्मर और सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने चाहने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। देश ही नहीं, दुनिया भर में इस पंजाबी सिंगर की धूम थी। उनके गानों का सुरूर दुनियाभर में रहने वाले उनके करोड़ों फैंस के सिर आज भी चढ़कर बोलता है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उनकी मौत के बाद भी उनके चाहने वाले उन्हें भूले नहीं हैं और इस सिंगर के प्रति उनकी दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। उनके फैंस वक्त-वक्त पर उन्हें याद करते रहते हैं। इसी क्रम में उनके दीवाने और अमेरिकन डीजे कश्मर ने सिद्धू मूसेवाला को लाइव शो में अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

Dj kshmr gives tribute to late singer Sidhu Moose wala playing his song 295 in concert
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

फेमस अमेरिकन डीजे कश्मर ने अपने लाइव कंसर्ट में सिद्धू मूसेवाला को अपने ही अंदाज में याद किया। शो के दौरान मूसेवाला का बड़ा फोटो स्क्रीन पर फ्लैश किया गया और उनका गाना 295 बजाया गया। सिद्धू के गाने पर ऑडियंस ने जमकर डांस किया। शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। सिद्धू के फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया अकाउंट ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रेस्ट इन पावर लीजेंड। वहीं, एक अन्य फैन ने उनके वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि किंग ऑफ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री। वहीं, एक दूसरे फैन ने इस वीडियो को शेयर किया और लिखा लाइफटाइम ओजी। बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने चाहने वालों की नजर में काफी डेयरिंग थे।

यह भी पढ़ें:  कल होगा शाहरुख, दीपिका का नया धमाका, सिद्धार्थ आनंद ने खोले ‘पठान’ के दूसरे गाने के राज
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Dj kshmr gives tribute to late singer Sidhu Moose wala playing his song 295 in concert
पॉपुलर रैपर ड्रेक और सिधू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले टोरंटो में एक कॉन्सर्ट के दौरान पॉपुलर रैपर ड्रेक मूसेवाला की फोटो वाली टी-शर्ट पहने नजर आए थे। उन्होंने भी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने टी-शर्ट पर सिद्धू की तस्वीर के साथ उनका नाम भी लिखवाया था। सोशल मीडिया पर ड्रेक और मूसेवाला के फैंस ने इसके लिए ड्रेक की खूब तारीफ की थी। 

यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने सईद मिर्जा की लगाई क्लास, बोले- फिर मिलते हैं 'दिल्ली फाइल्स' के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Dj kshmr gives tribute to late singer Sidhu Moose wala playing his song 295 in concert
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाब में ही मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या से एक दिन पहले ही प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा हटा ली थी। बता दें विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2021 को सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: श्रद्धांजलि सभा के दिन रिलीज हुआ विक्रम गोखले की फिल्म का गाना, रेवती के साथ देख फैंस भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed