कृति सेनन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने मिमी में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इसके अलावा बीते शुक्रवार (20 अक्तूबर) को उनकी फिल्म गणपत भी रिलीज हुई है। अभिनेत्री को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर ऐसी बातें चल रही थीं कि वह मुंबई में एक नए अपार्टमेंट की तलाश में है। अब ताजा चर्चा यह है कि कृति ने बांद्रा में अपने लिए एक नया घर खरीदा है।
Kriti Sanon: कृति सेनन ने खरीदा 35 करोड़ का घर? अपार्टमेंट के बाहर दिखी अभिनेत्री की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इस बारे में पुष्टि नहीं की है। हाल ही में अभिनेत्री को बांद्रा में उनके कथित नए अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति ने बिल्डिंग में चार-बीएचके अपार्टमेंट कथित तौर पर खरीदा है, जिसकी कीमत ₹35 करोड़ है।
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार इसी बिल्डिंग में क्रिकेटर केएल राहुल भी रहते हैं। बता दें कि कृति की फिल्म गणपत बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में वह दमदार एक्शन करती हुई नजर आई हैं।
हालांकि, यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। इसका निर्देशन सुपर 30 और क्वीन जैसी फिल्में बना चुके विकास बहल ने किया है। फिल्म ने पहले वीकएंड में 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके खाते में द क्रू है। फिल्म में तब्बू और करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ एक अनाम फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब अभिनेत्री शाहिद के साथ पर्दे पर रोमांस करती दिखेंगी।
Tiger 3 Song: टाइगर 3 का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' जारी, सलमान-कटरीना की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल