{"_id":"5a881d164f1c1b05738b7d5d","slug":"do-not-show-priya-prakash-viral-video-to-school-children-says-haryana-education-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज के बाद अब तुगलकी फरमान, 'स्कूली बच्चों को न दिखाएं प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुस्लिम समाज के बाद अब तुगलकी फरमान, 'स्कूली बच्चों को न दिखाएं प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो'
Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी दिलकश अदाओं से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनी प्रिया प्रकाश अब एक के बाद एक विवादों में फंसती नजर आ रहीं हैं। जिस वीडियो ने उन्हें सेलिब्रिटी बनाया अब वही विवाद का कारण बन रहा है। गाने के बोल पर मुस्लिम समाज का विरोध अभी ठंडा पड़ा भी नहीं था कि हरियाणा से 'ओरू अदार लव' के इस गाने पर एक तुगलकी फरमान सुनाया गया है।
2 of 4
हरियाणा के फतेहाबाद शिक्षा विभाग ने फरमान जारी कर कहा है कि ऐसे वीडियो स्कूलों में बच्चों को ना दिखाया जाएं। इसके पहले मध्यप्रदेश बीजेपी के एक नेता ने अपने फेसबुक वॉल पर प्रिया प्रकाश की फोटो लगाकर कहा था कि जिस देश में लड़की के आंख मारने से 24 घंटे के अंदर 7 लाख फॉलोवर्स हो जाएं तो उस देश का युवा पकौड़े बेचने के ही लायक है।
3 of 4
इसके पहले गाने पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था। आंध्र प्रदेश में एक FIR भी दर्ज की गई थी। मुंबई में रजा एकेडमी नाम के एक संगठन ने गाने पर तत्काल बैन की मांग की थी। मुस्लिम संगठनों का कहना था कि ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ गाने में मोहम्मद साहब की पत्नी के बारे में विवादित बातें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि Valentine's के मौके पर 18 साल की बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली एक्ट्रेस प्रिया का उनकी अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ का गाना वायरल होने लगा था। गाने के वायरल होने के बाद प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया। फिल्म 3 मार्च को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।