सब्सक्राइब करें

Do Patti: दो पत्ती की कहानी सुनने के बाद काजोल को थी किस बात की चिंता? कनिका ढिल्लों ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 05 Oct 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Do Patti Producer Kanika Dhillon reveals kajol major concern during film narration details Inside
कनिका ढिल्लों, काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम- कनिका ढिल्लों

काजोल और कृति सेनन अभिनीत फिल्म दो पत्ती जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की टीम इन दिनों इसका जमकर प्रचार कर रही है। इस फिल्म से लेखिका कनिका ढिल्लों बतौर निर्माता इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने काजोल के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया। 

Trending Videos
Do Patti Producer Kanika Dhillon reveals kajol major concern during film narration details Inside
कनिका ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम- कनिका ढिल्लों

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कनिका ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म की कहानी सुनते समय काजोल को सबसे बड़ी चिंता किस बात की थी? उन्होंने कहा कि फिल्म में पुलिस अफसर के किरदार की वजह से उन्हें बाइक चलानी थी। काजोल को इस बात की चिंता थी कि शूटिंग के दौरान जब-जब उन्हें बाइक पर बैठना पड़ा तब-तब उनके पैर में चोट लग चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Patti Producer Kanika Dhillon reveals kajol major concern during film narration details Inside
दो पत्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म में काजोल पहली बार पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कनिका ने कहा, "काजोल मैम ने कहानी सुनने के बाद मुझसे कहा कि कनिका, मैंने पूरी कहानी सुनी, बड़ा मजा आया, लेकिन मुझे बाइक चलानी नहीं आती। इस पर मैंने जवाब दिया कि हम मैनेज कर लेंगे। उन्होंने मुझे चेतावनी दी कि जिस फिल्म में मैं बाइक पर बैठी हूं, उसमें मैंने अपना पैर तोड़ लिया है। तो वो देख लेना!" 


 
Do Patti Producer Kanika Dhillon reveals kajol major concern during film narration details Inside
दो पत्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

दो पत्ती में काजोल और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। इस मिस्ट्री थ्रिलर को 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की तैयारी है। कृति सेनन ने कार्यक्रम में अपनी सह-कलाकार काजोल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, "मेरी दूसरी फिल्म दिलवाले (2015) थी, जिसमें शाहरुख खान और काजोल ने काम किया था। उस समय मैं इंडस्ट्री में नई थी। मेरे उनके साथ बहुत कम सीन थे। मैं बहुत घबराई हुई थी, क्योंकि मुझे तब फिल्म निर्माण के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मैं काम करते हुए सीख रही थी।" 

विज्ञापन
Do Patti Producer Kanika Dhillon reveals kajol major concern during film narration details Inside
दो पत्ती - फोटो : इंस्टाग्राम- कनिका ढिल्लों

उन्होंने आगे कहा, "आठ साल बाद, काजोल मैम के साथ फिर से काम करते हुए, मुझे एहसास हुआ कि दिलवाले में हमारे पास एक साथ परफॉर्मेंस देने वाले सीन नहीं थे। मैं इतनी नई थी कि मुझे वास्तव में गहराई से फिल्म निर्माण के बारे में जानकारी नहीं थी। बीते वर्षों में मैंने अपना काम सीखा है और अपने काम करने के तरीके को समझा है।" कनिका ढिल्लों की लिखी फिल्म 'दो पत्ती' का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में तन्वी आजमी और शहीर शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Devara Box Office Collection Day 8: 'देवरा' नहीं दिखा पा रही कमाल, आठवें दिन ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed