सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 51: 'स्त्री 2' की कमाई में आई गिरावट, 600 करोड़ रुपये से इतनी दूर है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 05 Oct 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 51 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Film Latest Earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल रही है। फिल्म ने आज शुक्रवार को अपनी रिलीज के 51 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब इसे 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष करते देखा जा रहा है। हालांकि, 'स्त्री 2' 600 करोड़ी बन पाएगी या नहीं यह कह पाना मुश्किल है, क्योंकि फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए इसके 51वें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Stree 2 Box Office Collection Day 51 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Film Latest Earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी और 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'स्त्री 2' ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 51 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Film Latest Earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘स्त्री 2’ ने पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, इसने सातवें हफ्ते में 9.35 करोड़ रुपये की कमाई की। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 51वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 

Devara Box Office Collection Day 8: 'देवरा' की कमाई में आई गिरावट, आठवें दिन ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Stree 2 Box Office Collection Day 51 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Film Latest Earning and occupancy
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 51वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की अब तक की कुल कमाई 592.45 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। हालांकि, हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए इसे 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ना होगा, जो मुश्किल लग रहा है। 

KBC 16: 'सीना चौड़ा हो गया,' अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के मंच पर किया पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं का स्वागत

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 51 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Film Latest Earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

‘स्त्री 2’ की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अकेले मैदान में नहीं आई। इसका मुकाबला अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे सितारों की फिल्मों 'खेल खेल में' और 'वेदा' से रहा। हालांकि, 'स्त्री 2' ने दोनों ही फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का खूब जादू चल रहा है। श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

70th National Film Awards: जानी मास्टर को मिली बेल, राष्ट्रपति से मंगलवार को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed