{"_id":"5aec37994f1c1b340a8b7ddf","slug":"do-you-know-what-was-priyanka-chopra-first-job","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या थी प्रियंका की पहली जॉब, मिस वर्ल्ड बनने से पहले चंद पैसों के लिए करती थीं ये कम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या थी प्रियंका की पहली जॉब, मिस वर्ल्ड बनने से पहले चंद पैसों के लिए करती थीं ये कम
Sat, 05 May 2018 09:04 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत के साथ-साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटिज में से एक हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं उनके फैंस विदेशों में भी हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इन दिनों वह अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' का विदेश में अकेले प्रमोशन में व्यस्त। जबकि इसमें बहुत सारे सितारों ने काम किया है। उनके फैंस उनके बारे में लगभग हर बात जानते होंगे, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 of 4
priyanka chopra
आप सभी जानते हैं कि प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद 2002 में आई तमिल फिल्म 'थामिजान' से की। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका की पहली जॉब बर्फ खोदने की थी। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने किया है।
3 of 4
priyanka chopra
हाल ही में प्रियंका ने यूएस मैगजीन को एक इंटरव्यू में किया है। वीकली यूएस मैगजीन के साथ चैट के दौरान प्रियंका ने बताया कि उनकी पहली नौकरी बर्फ खोदने की थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि चाहे फिल्में हों या टीवी शो, वह अपने स्टंट खुद ही करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
priyanka chopra
बता दें, प्रियंका इन दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के प्रमोशन में बिजी हैं। दो साल बाद बॉलिवुड में वह सलमान खान स्टारर 'भारत' से वापसी करेंगी। इस फिल्म में करीब 10 साल बाद प्रियंका और सलमान की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों 2008 में आई फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।