फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर करीना कपूर ने साधी थी चुप्पी, अब सास शर्मिला टैगोर बोलीं- 'लड़कियों को तो...'

Sat, 05 May 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
sharmila tagore comment on casting couch
करीना कपूर

बॉलीवुड में यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं को देख कोई ना कोई कलाकार बयान देता रहता है । वहीं कुछ बड़े कलाकार इस बारे में बोलने से बचते भी हैं । हाल ही में करीना कपूर की सास यानी शर्मिला टैगोर ने कास्टिंग काउच पर सरोज खान के बयान का समर्थन किया है ।

sharmila tagore comment on casting couch
शर्मिला टैगोर - फोटो : amar ujala

73 साल की शर्मिला टैगोर ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं कास्टिंग काउच में विश्वास नहीं करती हूं। मेरे साथ कभी ऐसी घटना नहीं हुई। हर पेशे की कुछ न कुछ खामियां होती हैं, लेकिन अगर किसी महिला के साथ ऐसा होता है तो उसे पुलिस में शिकायत करनी चाहिए।'

sharmila tagore comment on casting couch
sharmila tagore

'कोई लड़की इस तरह की चीजों को पसंद नहीं करती है तो उसे ये नहीं करना चाहिए। मुझे तो ऐसा कुछ नहीं लगता।' बता दें कि फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के प्रमोशन के दौरान जब करीना से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बात पलट दी थी । जानिए सरोज खान ने क्या कहा था.. 

विज्ञापन
विज्ञापन
sharmila tagore comment on casting couch
सरोज खान

सरोज खान के मुताबिक, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो । फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है । रेप करके छोड़ तो नहीं देता । ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है । अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए ।'

विज्ञापन
sharmila tagore comment on casting couch
Comedian Krishna Abhishek

इसके बाद कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी कास्टिंग काउच पर बयान दिया । उन्होंने कहा, 'लड़कियां खुद कांड कराती हैं और फिर ब्लैकमेल करती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं है, सारा खेल ब्लैकमेलिंग का है। लड़कियां खुद सब कराती हैं और बाद में आरोप लगा देती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed