{"_id":"63050bbfe815fa7c9d15f6f5","slug":"dobaaraa-box-office-collection-day-5-taapsee-pannu-and-anurag-kashyap-movie-performed-very-low","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dobaaraa Collection Day 5: तापसी की ‘दोबारा’ को नहीं मिल रहे दर्शक, पांचवें दिन हुई अब तक की सबसे कम कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dobaaraa Collection Day 5: तापसी की ‘दोबारा’ को नहीं मिल रहे दर्शक, पांचवें दिन हुई अब तक की सबसे कम कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जिसे पहले दिन से ही दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही मजह 72 लाख का कलेक्शन किया था, जिसके बाद से इसके कलेक्शन में रोजाना गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, अब फिल्म की पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
2 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू की 'दोबारा' ने जहां वीकएंड पर थोड़ी बेहतर कमाई थी, तो अब वह और भी कम होती जा रही है। रविवार को फिल्म ने 1.24 करोड़ कमाए थे, तो सोमवार को बस 49 लाख का कारोबार हुआ। वहीं, मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन महज 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
3 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दोबारा' को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। यहां तक की 'दोबारा' को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते शो तक कैंसिल करने पड़ रहे हैं। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अभी तक मजह 3.87 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई है। ऐसे में फिल्म का अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था। ऐसे में माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिलीज से पहले बायकॉट ट्रेंड पर दिया गया तापसी का बयान अब उन पर ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल, अभिनेत्री 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर अपनी फिल्म को भी बायकॉट करने की मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।