फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर कपिल शर्मा ने दिया बयान, बोले- अरे ये ट्रेंड आते जाते रहते हैं

Tue, 23 Aug 2022 10:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 23 Aug 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma reacts on boycott Bollywood trend, said let me stay away from this trends keep coming
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है। यही वजह है कि अक्षय कुमार, आमिर खान, तापसी पन्नू और अर्जुन कपूर सहित कई सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल साबित हो रही हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी बायकॉट ट्रेंड पर अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी बायकॉट ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kapil Sharma reacts on boycott Bollywood trend, said let me stay away from this trends keep coming
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कपिल शर्मा एक फैशन शो में शो स्टॉपर बने थे, जिसमें अपने लुक से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कपिल से बायकॉट ट्रेंड बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में इससे बचने की कोशिश की। कपिल ने कहा, 'पता नहीं सर, मैं इतना बुद्धिमता आदमी नहीं। मेरी अभी अपनी फिल्म आई नहीं है, पर ये ट्रेंड तो आते जाते रहते हैं।'

Kapil Sharma reacts on boycott Bollywood trend, said let me stay away from this trends keep coming
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे कपिल ने कहा, 'ये सब वक्त की बात होती है। सर, इन सब बातों में मुझे मत घसीटो। इस ट्विटर की दुनिया से मुझे दूर रखो। मैं बड़ी मुश्किल से इससे निकला हूं। मुझे इससे दूर रहने दो, ट्विटर पर क्या चल रहा है मुझे नहीं पता है।' बता दें कि कपिल शर्मा जल्द ही नंदिता दास की फिल्म ज्विगेटो में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma reacts on boycott Bollywood trend, said let me stay away from this trends keep coming
कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

'द कपिल शर्मा शो' की बात करें को जल्दी ही इसका नया सीजन आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में सपना का किरदार निभाने वाले एक्टर कृष्णा अभिषेक नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने कपिल शर्मा शो से किनारा कर लिया है। कृष्णा की बजाय शो में कई नए आर्टिस्ट नजर आने वाले हैं। वहीं, कृष्णा ने पैसों के लेन-देन को शो का हिस्सा न बनने की वजह बताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed