{"_id":"63065018986cbe0329389c91","slug":"dobaaraa-box-office-collection-day-6-anurag-kashyap-and-taapsee-pannu-movie-performed-very-low-on-wednesday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dobaaraa Collection Day 6: फ्लॉप की कगार पर तापसी पन्नू की ‘दोबारा’! छह दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dobaaraa Collection Day 6: फ्लॉप की कगार पर तापसी पन्नू की ‘दोबारा’! छह दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा 'दोबारा' ने 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक की थी। ओपनिंग डे से ही खराब शुरुआत करने वाली 'दोबारा' का हाल दिन-ब-दिन और भी खराब होता जा रहा है। तापसी पन्नू की फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए और बॉक्स ऑफिस पर इसका अभी ही बंटाधार हो गया है। बुधवार को हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं, जिसे देख लग रहा है कि 'दोबारा' फ्लॉप के कगार पर पहुंच गई है।
2 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू की 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे अच्छा रिस्पांस मिला था। ऐसे में माना जा रहा था कि फिल्म बढ़िया कमाई कर सकती है, लेकिन तापसी पन्नू का बायकॉट ट्रेंड पर दिया गया बयान उन पर भारी पड़ गया और लोगों ने उनके फिल्म से भी किनारा कर लिया। वीकएंड तक जहां फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बेहतर हो रहा था, तो उसके बाद से रोज इसमें कमी देखने को मिल रही है।
3 of 4
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन पहले से भी खराब होता जा रहा है। सिनेमाघरों में भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक नहीं मिल रहे हैं। रविवार को फिल्म ने 1.24 करोड़ की कमाई की थी, तो सोमवार को 49 लाख रुपये का कलेक्शन ही हो पाया। इसके बाद मंगलवार को फिल्म का कारोबार मजह 48 लाख रुपये हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दोबारा
- फोटो : social media
वहीं, अब बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने छठे दिन 45 लाख रुपये ही कमाए हैं। ऐसे में फिल्म की अब तक की कमाई 4.40 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में 30 करोड़ के बजट में बनी 'दोबारा' का अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है। वहीं, फिल्म फ्लॉप के कगार पर खड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।