अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों और फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर मनोरंजन करने के लिए दर्शकों के बीच अपनी नई फिल्म लेकर आ गए हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'डॉक्टर जी' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड की नैया बॉक्स ऑफिस पर डूबती दिखाई दे रही है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली 'डॉक्टर जी' के कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रहा है। जहां चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं पांचवें दिन भी फिल्म टिकट खिड़की पर पस्त नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की-
Doctor G Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही डॉक्टर जी, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में वह कई बार सिनेमाघरों में इस तरह की बहुत सी फिल्में लेकर आ चुके हैं। दर्शकों को आयुष्मान की ये फिल्में और उनके किरादर काफी पसंद भी आते हैं, लेकिन 'डॉक्टर जी' दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब नजर आ रही है। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी 'डॉक्टर जी' ने पहले दिन 3.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को उछाल देखने को मिला था। जहां दूसरे दिन इसने 5.22 करोड़ रुपये का कारोबार था, वहीं रविवार आते-आते 'डॉक्टर जी' के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई थी। फिल्म ने रविवार को 5.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में हुई दुर्घटना से सदमे में बॉलीवुड, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
रविवार को मिली बढ़त के बाद फिल्म की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसका नतीजा यह हुआ कि आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' ने मंडे टेस्ट में फेल होते हुए महज 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अब देशभर में 14 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार की कमाई और गिर गई है। फिल्म ने पांचवें दिन सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि सुबह तक इन आंकड़ों में फेरबदल देखी जा सकती है। इसके हिसाब से फिल्म ने अभी तक कुल 18.17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Vaishali Takkar: दुनिया को अलविदा कहते हुए किसी की जिंदगी रोशन कर गईं वैशाली, परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना महिलाओं के डॉक्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए ट्रेलर से साफ पता लगता है कि फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे महिलाएं पुरुष डॉक्टरों के इलाज कराने में संकोच करती हैं। 'डॉक्टर जी' में उनके अलावा शेफाली शाह ने मेडिकल प्रोफेसर के रूप में नजर आने वाली हैं।
Tanaav: ‘फौदा’ की हिंदी रीमेक वेब सीरीज ‘तनाव’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप