{"_id":"5d04d9258ebc3e2014130cf0","slug":"doctors-strike-dangal-girl-zaira-wasim-support-doctors-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ चल रही हिंसा के विरोध में उतरी ये एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम पर जताया गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ चल रही हिंसा के विरोध में उतरी ये एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम पर जताया गुस्सा
Sat, 15 Jun 2019 05:21 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 15 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim support Doctors
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के बाद से शुरू हुआ विवाद हड़ताल के रूप में पूरे देश में फैल रहा है। 14 जून को बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। इसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर नरम पड़े और उन्होंने डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया। हालांकि उनकी बातचीत के प्रस्ताव को डॉक्टरों ने नामंजूर कर दिया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने डॉक्टरों की मांगों का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
जायरा वसीम
- फोटो : self
जायरा ने लिखा 'पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ चल रही हिंसा पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहला देने वाली है। इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि ये मामला कैसे राष्ट्रीय चिंता का विषय नहीं है। इस खतरनाक हिंसा को मीडिया ठीक से कवर क्यों नहीं कर रहा है?पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हुए हमले के बाद 300 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है, मेरे लिए ये समझना मुश्किल हो रहा है कि ये स्थिति राष्ट्रीय आक्रोश के योग्य नहीं है।!'
- फोटो : PTI
दंगल गर्ल जायरा वसीम ने ये लंबा पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है जहां उनके फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों एक व्यक्ति की कोलकाता के एनआरएस हॉस्पिटल में मौत होने के बाद उसके परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ हाथापाई की जिसमें कुछ डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
वहीं बात करें जायरा वसीम की तो वह आखिरी बार फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। जायरा वसीम जल्द ही बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और एक्टर फरहान खान के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बॉस कर रही हैं।
विज्ञापन
zaira wasim
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'सीक्रेट सुपरस्टार' के रोल के लिए पहले जायरा वसीम को नहीं बल्कि एक्टर शेखर कपूर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृषणामूर्ति की बेटी कावेरी का नाम तय किया गया था। इस बात का खुलासा हाल ही में सुचित्रा कृषणामूर्ति ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा कि आमिर खान के प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए बेटी कावेरी का नाम तय किया था। लेकिन कावेरी ने यह रोल करने से मना कर दिया।