फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dolly Bindra Birthday: 18 साल की उम्र में किया था डॉली बिंद्रा ने डेब्यू, विवादों से रहा है इनका पुराना नाता

Wed, 20 Jan 2021 10:36 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 Jan 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Dolly Bindra Birthday Special Know About Her Bollywood Debut and Her Controversies
डॉली बिंद्रा - फोटो : Twitter

बॉलीवुड और टेलीविजन के कई अभिनेता विलेन के रूप में जाने जाते हैं। ये अभिनेता काफी फेमस भी हैं। लेकिन ऐसी ही कई अभिनेत्रियां भी हैं जो विलेन के रूप में मशहूर हैं। ऐसी ही एक फीमेल विलेन हैं डॉली बिंद्रा। डॉली का जन्म 20 जनवरी 1970 को हुआ था। इस साल डॉली अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। डॉली बिंद्रा फिल्म और टेलीविजन में तो विलेन का किरदार निभाती ही हैं। असल जीवन में भी डॉली कई विवादों से घिरी रही हैं। डॉली के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Dolly Bindra Birthday Special Know About Her Bollywood Debut and Her Controversies
डॉली बिंद्रा - फोटो : Twitter

डॉली बिंद्रा का जन्म पंजाब में हुआ था। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। डॉली ने कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। डॉली हमेशा ही साइड किरदारों में रहीं लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी से एक नाम बना लिया। लेकिन अपनी फिल्मों और धारावाहिकों से इतर डॉली अपने विवादों के चलते भी काफी सुर्खियां में बटोरती हैं।

Dolly Bindra Birthday Special Know About Her Bollywood Debut and Her Controversies
डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा के ऊपर हमेशा गालीगलौज का आरोप लगता रहता है। साल 2014 में डॉली बिंद्रा मुंबई के मलाड इलाके में रहती थीं। उस दौरान उनकी सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने उनके ऊपर गालीगलौज का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dolly Bindra Birthday Special Know About Her Bollywood Debut and Her Controversies
डॉली बिंद्रा

इसके अलावा डॉली ब्रिंद्रा राधे मां को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं। डॉली बिंद्रा राधे मां के साथ रहा करती थीं। उनके समागम में डॉली को अक्सर देखा जाता रहा था। लेकिन साल 2015 में डॉली ने खुद राधे मां के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। डॉली का कहना था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। उस वक्त डॉली बिंद्रा ने कहा था, 'ध्यान दें यह मेरा निजी अनुभव है। हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है। जो कि #MeToo के जरिये अपना डरावना अनुभव लिख रही हैं।'

विज्ञापन
Dolly Bindra Birthday Special Know About Her Bollywood Debut and Her Controversies
डॉली बिंद्रा - फोटो : Twitter

डॉली बिंद्रा टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस- 4 का हिस्सा भी रही थीं। डॉली ने इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। लेकिन डॉली ने यहां भी जमकर हंगामा मचाया था। शो के दौरान डॉली अपनी दमदार आवाज और अपशब्दों की वजह से काफी लाइम लाइट में रही थीं। डॉली बिंद्रा ने शो के दौरान घरवालों से खूब झगड़ा किया था। डॉली का सबसे बड़ा झगड़ा हुआ था भोजपुरी अभिनेता और पॉलीटिशियन मनोज तिवारी के साथ। इस दौरान दोनों के बीच काफी गहमा- गहमी देखी गई थी।

पढ़ें: सुबह उठकर सबसे पहले ये काम करती हैं दीपिका पादुकोण, फैन के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed