फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: 'डॉन 3' को लेकर आई नई जानकारी, फिल्म के लिए रणवीर-कियारा अगले महीने शुरू करेंगे खास ट्रेनिंग

Mon, 26 Feb 2024 02:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Feb 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
Don 3 new updates Ranveer Singh Kiara advani to start agility training for their next as per report
डॉन 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

डॉन 3 की चर्चा बीते कई दिनों से लगातार हो रही है। हाल ही में फिल्म में फिल्म के मेकर्स ने इसकी लीड अभिनेत्री का एलान किया था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।


Amar Singh Chamkila: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार दिलजीत-परिणीति की जोड़ी, इस दिन होगा 'चमकीला' का प्रीमियर

Don 3 new updates Ranveer Singh Kiara advani to start agility training for their next as per report
कियारा आडवाणी, डॉन 3 - फोटो : social media

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 275 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रणवीर और कियारा इस फिल्म के लिए मार्च के अंत से विशेष प्रशिक्षण शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक थाईलैंड से मार्शल आर्ट के विशेषज्ञों को खास तौर पर इसके लिए नियुक्त किया गया है। 

Don 3 new updates Ranveer Singh Kiara advani to start agility training for their next as per report
डॉन 3 पोस्टर, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कि फरहान अख्तर फिल्म के एक्शन सीन को अलग लेवल पर ले जाने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा में वॉर से लेकर पठान और फाइटर जैसी फिल्मों में अब तक शानदार एक्शन देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Don 3 new updates Ranveer Singh Kiara advani to start agility training for their next as per report
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए, फरहान एक्शन दृश्यों में एक नया दृष्टिकोण लाने के लिए पूरा जोर दे रहे हैं। उन्होंने इसके लिए भारत और विदेश, दोनों के एक्शन कोरियोग्राफरों के साथ कई चर्चाएं की हैं। फरहान अख्तर ने बीते साल डॉन 3 का एलान किया था। 

 

विज्ञापन
Don 3 new updates Ranveer Singh Kiara advani to start agility training for their next as per report
'डॉन 3' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक टीजर जारी कर फिल्म में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट किए जाने को लेकर आधिकारिक पुष्टि की थी। इस टीजर के सामने आने के बाद किंग खान के फैंस काफी निराश नजर आए थे और फिल्म में शाहरुख को कास्ट किए जाने की वकालत की थी। 
IFFM: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के दूसरे संस्करण का एलान, किरण राव की 'लापता लेडीज' से होगी शुरुआत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed