{"_id":"67bed1127ad5a7864e0d8b51","slug":"don-3-update-is-ranveer-singh-kiara-advani-film-on-track-farhan-akhtar-clarified-as-per-report-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Don 3 Update: इस साल शुरू होगी रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग? फरहान अख्तर ने की पुष्टि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Don 3 Update: इस साल शुरू होगी रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग? फरहान अख्तर ने की पुष्टि
Wed, 26 Feb 2025 02:06 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:06 PM IST
सार
Don 3 Update: फरहान अख्तर ने 2023 में डॉन 3 की घोषणा की थी। फिल्म की घोषणा के बाद फरहान ने फिल्म में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में प्रस्तुत किया, जिसके बाद से फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया है। क्या फिल्म को बंद कर दिया गया है? फिल्म निर्माता ने एक बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन
डॉन 3 पर फरहान अख्तर ने दिया लेटेस्ट अपडेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar, ranveersingh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरहान अख्तर ने पुष्टि की थी कि डॉन 3 आधिकारिक तौर पर बन रही है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। इस घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों में फिल्म को लेकर काफी उत्सहा है। लेकिन काफी समय से फिल्म के बारे में कोई ताजा जानकारी ना आने की वजह से प्रशंसकों को निराशा हो रही है, जिसके बीच अब फरहान अख्तर ने खुद फिल्म डान 3 पर अपडेट दिया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह होंगे नए डॉन
फिल्म डान 3 में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह प्रतिष्ठित भूमिका निभाएंगे। फिल्म का एक टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसमें रणवीर सिंह नए डॉन की भूमिका में नजर आए। टीजर के बाद डान 3 को लेकर कोई अपडेट नहीं आया, जिसकी वजह से कई अफवाहें फैलीं कि क्या डॉन 3 को स्थगित कर दिया गया है या रोक दिया गया है। अब, फरहान अख्तर ने आखिरकार अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने सभी अटकलों को संबोधित किया और अफवाहों पर विराम लगा दिया।

फरहान अख्तर ने डॉन 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने कहा कि रणवीर सिंह की डॉन 3 पूरी तरह से पटरी पर है। न तो इसे रोका गया है और न ही इसमें देरी हुई है। डॉन 3 पर सवालों को टालने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं किसी भी सवाल को टाल नहीं रहा हूं। डॉन 3 इस साल शुरू हो रही है और 120 बहादुर साल के आखिर में रिलीज होगी।" चूंकि फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, इसलिए प्रशंसक उम्मीद कर सकते हैं कि डॉन 3 अगले साल ही सिनेमाघरों में आएगी।
यह भी पढ़ें:
Manmohan Desai: मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन के साथ दीं सात सुपरहिट फिल्में, बिग बी थे उनके पसंदीदा अभिनेता

रणवीर-कियारा आएंगे नजर
डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में 12वीं फेल स्टार विक्रांत मैसी भी नजर आ सकते हैं। बहरहाल, फिल्म की शूटिंग की जानकारी सुनकर प्रशंसक बेहद खुश हैं और फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Palak Tiwari: रैपर किंग के साथ नजर आएंगी पलक तिवारी? 9 भागों में रिलीज होगी सीरीज, जानें किरदार

'डॉन 3' के अलावा 'जी ले जरा' पर भी है लेटेस्ट जानकारी
डॉन 3 के अलावा फरहान अख्तर ने आलिया भट्ट , प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अभिनीत आगामी फिल्म 'जी ले जरा' की भी घोषणा की थी। इस घोषणा ने प्रशंसकों को चौंका दिया क्योंकि यह पहली बार होगा जब तीनों अभिनेत्रियां एक साथ काम करेंगी। इस फिल्म को लेकर फरहान अख्तर ने कहा कि फिलहाल, फिल्म अभी होल्ड पर है।