सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर ने भी फिल्म 'दोनो' के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रख दिए हैं। डेब्यू फिल्म में राजवीर ने अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि राजवीर देओल परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पिता और परिवार को लेकर काफी बातें साझा कीं। राजवीर देओल ने कहा कि उनके पिता सनी देओल को लेकर फैलीं तमाम अफवाहों का असर उन पर भी पड़ा। ऐसे वक्त में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया।
Rajveer Deol: पापा की निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों पर बेटे राजवीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम काफी प्रभावित हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजवीर देओल ने जूम एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी परवरिश फिल्मों से दूर रखकर की गई। इसके अलावा उन्होंने यह खुलासा भी किया कि पिता सनी देओल की निजी जिंदगी को लेकर फैलीं अफवाहों ने उन्हें किस हद तक प्रभावित किया। राजवीर ने कहा कि यह बहुत मुश्किल था। राजवीर ने आगे कहा कि उन्होंने क्या पढ़ा और क्या सुना, इसके आधार पर किसी को जज नहीं करते हैं।
राजवीर ने आगे कहा, 'एक बच्चे के रूप में आप ऐसी बातों को काफी गंभीरता से ले लेते हैं और उनसे प्रभावित होते हैं। तब आपको अपने परिवार के सदस्यों से और ज्यादा बातचीत करने की जरूरत होती है, जिससे कि वह आपको अहसास दिला सकें कि जो आप सुन और देख रहे हैं, वह सच्चाई नहीं है, बल्कि सच्चाई तो बिल्कुल अलग है।'
TV Celebs: प्यार में सबकुछ भूलकर लिव इन में रहने ये टीवी सितारे, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
राजवीर ने आगे बताया, 'इन अफवाहों के बाद मैं अपनी मां से कई तरह के सवाल पूछता था और वह मुझे सब बताती थीं'। राजवीर देओल ने कहा कि एक व्यक्ति को हर किसी के साथ बहुत सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करना पड़ता है। राजवीर के मुताबिक वह उनकी मां पूजा देओल ही थीं, जिन्होंने बचपन में यह सुनिश्चित किया कि उनका फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक साधारण जीवन हो।
Sukesh-Jacqueline: सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखी चिट्ठी, कहा- बेबी, मैं तुम्हारे लिए 9 दिन का व्रत रखूंगा...
राजवीर ने इंडस्ट्री के माहौल से अलग वास्तविक माहौल में अपनी परवरिश करने के लिए अपनी मां का शुक्रिया अदा किया। राजवीर ने कहा कि यह उनके लिए एक ब्लेसिंग है। राजवीर ने कहा, 'इस फेम लाइन में तमाम फेक लोग आपके आसपास हैं, ऐसे में मेरी जिंदगी में कोई इतना सच्चा इंसान है, तो मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं'। राजवीर ने कहा, 'मैं अपनी मां के बेहद करीब हूं। अपने पिता से भी ज्यादा मैं उनके करीब हूं। पापा बहुत सख्त थे। वह बहुत प्रोटेक्टिव रहे हैं और शायद चिंतित भी, इसलिए हमेशा उन्होंने डेडलाइन का सख्ती से पालन किया है'।
Kareena Kapoor: प्रियंका चोपड़ा संग कैटफाइट पर करीना कपूर की दो टूक, पुरानी गलतियों को मान दिया बड़ा बयान