{"_id":"632c19ae1fb625645b470987","slug":"double-xl-teaser-release-sonakshi-sinha-and-huma-qureshi-starrer-to-hit-the-theatres-on-14th-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Double XL: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Double XL: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार बड़े पर्दे पर 'डबल एक्सल' में एक साथ नजर आने वाली हैं। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी फिल्म का आज टीजर रिलीज किया गया है। 30 सेकंड के इस टीजर में हुमा और सोनाक्षी को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस टीजर के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।
2 of 4
डबल एक्सएल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई फिल्म 'डबल एक्सएल' दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी दिखाती है। एक महिला उत्तर प्रदेश से है, तो दूसरी अर्बन न्यू दिल्ली की रहने वाली है और दोनों एक ऐसे समाज से हैं जहां अक्सर एक महिला की सुंदरता या आकर्षण के लिए उसके साइज को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
3 of 4
डबल एक्सएल
- फोटो : सोशल मीडिया
'डबल एक्सएल' गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा टी-सीरीज फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत की गई है। यह वाकाओ फिल्म्स, एलेमेन3 एंटरटेनमेंट और रिक्लाइनिंग सीट्स सिनेमा प्रोडक्शन है। इस फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। कहा जा रहा है कि अभिनेत्रियों ने 15 से 20 किलो वजन बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डबल एक्सएल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र भी नजर आएंगे। 'डबल एक्सएल' 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।