मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित वायलिनिस्ट और संगीतकार बालाभास्कर की मौत के मामले में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। प्रसिद्ध स्टेज कलाकार कलाभवन सोबी ने इस मामले में हैरान करने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना नहीं थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सिंगर की पत्नी का भी बयान दर्ज किया है।
2 of 5
balabhaskar
- फोटो : Twitter
स्टेज कलाकार ने कहा कि उन्होंने क्राइम ब्रांच से दुर्घटनास्थल पर देखी गई संदिग्ध चीजों के बारे में खुलासा किया है, जब वह इलाके से गुजरे तो उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल से 2 लोगों को भागते हुए भी देखा था। बता दें इस दौरान सोबी खुद राज्य की राजधानी जा रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके इस बयान के बाद जांच की दिशा ही बदल जाएगी।
हाल ही में, केरल अपराध शाखा ने सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों से पूछताछ शुरू की। इन दोनों की पहचान प्रकाश और विष्णु के रूप में हुई। इसके पीछे की वजह ये थी कि गिरफ्तार किए गए इन दोनों युवकों का संबंध दिवंगत वायलिन वादक बालाभास्कर से जुड़े थे। हालांकि बालाभास्कर की पत्नी ने बताया है कि गिरफ्तार हुए युवक मेरे पति के स्टाफ मेंबर नहीं थे।
शुरुआती रिपोर्ट नें कहा गया कि यह दुर्घटना कार के पेड़ से टकराने से हुई थी। बालाभास्कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तृश्शूर के एक मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। अब इस मामले के जांच केरल क्राइम ब्रांच कर रही है। बता दें बालाभास्कर साउथ के जाने मानें सिंगर थे।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित वायलिनिस्ट और संगीतकार बालाभास्कर की पिछले साल रोड एक्सीडेंट में घायल होने के 1 हफ्ते बाद मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के दौरान बाला भास्कर अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटी तेजस्विनी के साथ थे। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं पत्नी घायल हुई थी। जिसका इलाज चल रहा था।