फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत बोलीं, 'मुझे बना दो राष्ट्रपति, देश का कल्याण हो जाएगा'

Wed, 21 Jun 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 21 Jun 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
drama queen rakhi sawant wants to be the president of india
राखी सावंत के यूं ही नहीं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। इसके लिए समय समय पर उन्हे कुछ अटपटा सा करना पड़ता है जिससे वो स्पॉटलाइट में आती हैं। अभी राखी पूरी तरह से वाल्मीकि जी पर किए विवादित बयान के मामले से पूरी तरह बाहर नहीं आई थीं कि फिर से अपनी एक नई ख्वाहिश जता कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 


 
drama queen rakhi sawant wants to be the president of india
दरअसल योग दिवस पर बाकी फिल्मी सितारों की तरह राखी सावंत भी योग गुरु मंदीप के यहां योग करने पहुचीं हुई थीं। ऐसे में राखी से पूछा गया कि, 'राष्ट्रपति बनने की दौड़ में अगर किसी फिल्मी सितारें का नाम चलाया जाए तो वो नाम कौन सा है जो इस पद के काबिल है?' इस पर राखी का जवाब सुनने के बाद कुछ देर तक तो आपको समझ नहीं आएगा कि रिएक्ट क्या किया जाए। 

 
drama queen rakhi sawant wants to be the president of india
राष्ट्रपति बनने वाले इस सवाल पर राखी सावंत ने कहा , 'मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड के किसी स्टार में इतनी अक्ल है कि वो देश का राष्ट्रपति बन सके। जिनका काम है राष्ट्रपति बनने का वही बने। अगर किसी के पास टाइम नहीं है तो मुझे बना दें। देश का कल्याण हो जाएगा।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
drama queen rakhi sawant wants to be the president of india
खैर राखी के इस बयान को कोई गंभीर रुप से न ही ले तो ही बेहतर हैं क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में आना चाहती हैं। कभी अपने बोल्ड फोटोज तो कभी आप्पतिजनक बयान के कारण राखी सिर्फ सुर्खियो में रहना चाहती हैं। इसी के चलते वो कई बार अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
drama queen rakhi sawant wants to be the president of india
- फोटो : twitter
राखी के राजनीति के सफर के बारे में बात करें तो फिलहाल वो केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई की पदाधिकारी हैं। वहीं इससे पहले राखी सावंत मुंबई से सांसद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। मजे की बात ये है कि उनका चुनाव चिन्ह तीखी मिर्ची था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed