फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: 'जब गर्लफ्रेंड का फोन उनके पिता उठाते थे तो मैं लड़की..', आयुष्मान ने किया मजेदार खुलासा

Fri, 11 Aug 2023 09:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 11 Aug 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
dream girl 2 ayushmann khurrana said I used to imitate woman voice when girlfriend call picked up by her dad
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2019 में आई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना करम के किरदार में नजर आए थे, जो कि फोन पर लड़की पूजा की आवाज निकालकर लोगों का मनोरंजन करता है और पैसे कमाता था। वह पूजा लोगों के दिलों की धड़कन बन गई है और इस फिल्म के बाद दर्शकों को ड्रीम गर्ल के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में भी आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपने बारे में कई खुलासे किए हैं। 

dream girl 2 ayushmann khurrana said I used to imitate woman voice when girlfriend call picked up by her dad
आयुष्मान खुराना-ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी में पूजा के किरदार में ढलने के लिए की गई तैयारियों के बारे में बात की। आयुष्मान ने कहा कि इस फिल्म में मेरे रेडियो जॉकी और थिएटर के कार्यकाल ने वास्तव में मेरी बहुत मदद की। जब मैं रेडियो स्टेशन पर काम कर रहा था तो मैं एक महिला की आवाज में कई बार शरारती कॉल भी करता था। इसके अलावा आयुष्मान ने एक और मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर फोन करते थे तो अगर फोन उसके पिता उठाते थे तो मैं उसकी फीमेल फ्रेंड की आवाज में उनसे बात करता था। 


इसे भी पढ़ें- Shweta Tripathi: श्वेता के लिए आसान नहीं था मिर्जापुर की गोलू का किरदार, रोल को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
 
dream girl 2 ayushmann khurrana said I used to imitate woman voice when girlfriend call picked up by her dad
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिन ड्रीम गर्ल 2 का गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज हो गया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मस्ती देखने को मिल रही है, साथ ही 'पूजा' भी नजर आ रही है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांड की नई फिल्म ड्रीम गर्ल का सॉन्ग दिल का टेलीफोन 2.0 सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। इस गाने को मीत ब्रोज, जोनिता गांधी और जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dream girl 2 ayushmann khurrana said I used to imitate woman voice when girlfriend call picked up by her dad
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा लीड रोल निभाती नजर आई थीं। फिल्म में पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ने दर्शकों को हंसा- हंसाकर लोटपोट कर दिया था। अब फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
dream girl 2 ayushmann khurrana said I used to imitate woman voice when girlfriend call picked up by her dad
‘ड्रीम गर्ल 2’ - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, अन्नू कपूर, मनोज जोशी और असरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed