{"_id":"5ec2930d748cf46a0809c5b1","slug":"dream-girl-actor-solanki-diwakar-is-selling-fruits-during-lockdown-to-earn-for-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सड़कों पर फल बेच रहा है 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्म में अभिनय कर चुका ये अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में सड़कों पर फल बेच रहा है 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्म में अभिनय कर चुका ये अभिनेता
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 18 May 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोलंकी दिवाकर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों में काम करने वाले बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो फिल्मों में छोटी मोटी भूमिका निभाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। जब काम चल रहा था, तब तो इन्हें समय समय पर कहीं न कहीं से काम मिलता रहता था। लेकिन, जब से लॉकडाउन के चलते फिल्मों की शूटिंग्स पर ताला लगा है, तब से ऐसे कलाकारों और उनके परिवारों की भूखे मरने की नौबत आ गई है।
2 of 5
सोलंकी दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसे ही एक कलाकार हैं सोलंकी दिवाकर। कहने को तो इन्होंने आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्म में काम किया है लेकिन देखने वाले की इनपर नजर शायद ही पड़ी होगी। सोलंकी दिवाकर लोगों की नजर में तब आए जब उन्हें दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा खींचकर फल बेचते हुए पाया गया।
3 of 5
सोलंकी दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोलंकी उन हजारों संघर्षशील अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार करने वाले जूनियर आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद यह अभिनेता कलाकारी छोड़कर अब सड़कों पर फल बेचने के लिए मजबूर है। इस दुनिया में अगर सोलंकी दिवाकर अकेले होते तो शायद कुछ ना करते और टालमटोल करके लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करते। लेकिन, यह 35 वर्षीय कलाकार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ड्रीम गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि, फिर भी सोलंकी दिवाकर का मानना है कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता और वह इस काम के साथ भी खुश हैं। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी और अपने परिवार की जरूरतों का ख्याल रखना है। जिस मकान में मैं रहता हूं मुझे उसका किराया देना है और अपने परिवार का पेट भी पालना है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैं हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठे रह सकता। इसलिए, मैंने फल बेचना शुरू कर दिया है।'
विज्ञापन
5 of 5
सोलंकी दिवाकर
- फोटो : Social Media
काम को लेकर भी सोलंकी के बहुत अच्छे विचार हैं। उनका मानना है कि अगर कोई एक्टिंग करना शुरू कर देता है तो ऐसा नहीं है बाकी के काम करने के उसके सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। वह बताते हैं कि अगर लॉकडाउन ना हुआ होता तो वह भी कहीं ना कहीं किसी फिल्म में काम ही कर रहे होते। सोलंकी के अनुसार वह तितली, कड़वी हवा, सोनचिड़िया, हल्का, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वह अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली वेब सीरीज 'दिल्ली' में भी नजर आएंगे। उन्होंने बताया की सीरीज का नाम पहले 'तांडव' था और अब 'दिल्ली' हो गया है। हो सकता है कि आगे कुछ और हो जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।