{"_id":"6395e77ba42e3b2b5e285c23","slug":"drishyam-2-actor-ajay-devgn-photos-from-bholaa-shooting-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: भोला के सेट से अजय देवगन की फोटो आई सामने, वाराणसी के घाट पर नजर आए अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: भोला के सेट से अजय देवगन की फोटो आई सामने, वाराणसी के घाट पर नजर आए अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:53 PM IST
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। अब इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
दअरसल, अभिनेता इन दिनों वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। तस्वीरों में अजय देवगन गंगा घाट पर आरती करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के सामने आते ही फैंस ने फिल्म को अभी से ही सुपरहिट करार दे दिया है। बता दें कि 'भोला' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' की रीमेक है। इसकी कहानी को उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर तैयार किया गया है।
Shivangi Joshi: डेटिंग की खबरों पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें
बता दें कि साल 2022 में अजय देवगन की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिख सकी थीं, लेकिन नवंबर माह में रिलीज हुई दृश्यम 2 ने दोनों फ्लॉप फिल्मों की भरपाई कर दी। उनकी इस फिल्म को समीक्षकों के साथ लोगों की भी सराहना मिली। यही वजह है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर अभी भी लोगों की पहली पसंंद बनी हुई है।
Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से वरुण धवन क्यों हुए बाहर? सामने आई यह बड़ी वजह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।