अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की रिलीज से कुछ ही घंटों पहले अजय देवगन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अजय देवगन की आगामी फिल्म से जुड़ा है। वीडियो अजय देवगन के कंफेशन का है लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है।
Drishyam 2: रिलीज से पहले 'लीक' हुआ 'दृश्यम 2' का यह वीडियो, क्या आपने देखा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फिल्म के पहले भाग में विजय सलगांवकर मर्डर को छुपाता हुआ नजर आता है। वहीं, दूसरे पार्ट में सात साल बाद की कहानी दिखाई गई है जिसमें यह केस दोबारा से शुरू होते दिखाया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन के कंफेशन को भी दिखाया जाएगा लेकिन रिलीज से पहले उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी का मेहुल चौकसी के नोटिस पर पलटवार, डरें वो जो फरार हैं हम तो भारत में हैं
View this post on Instagram
वीडियो में अजय देवगन कहते हैं, "मेरा नाम विजय सलगांवकर है और यह मेरा कनफेशन है। 7 साल पहले भी मुझे यह पता था और आज भी पता है, सच एक पेड़ के बीज की तरह होता है। कभी न कभी बाहर आ ही जाता है। तो 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर का सच यह है कि ऐसे लीक्ड वीडियोज से बच कर रहें। विजय की तरह अपने दिल की नहीं दिमाग की सुनें। इस बार दृश्यों के साथ-साथ हमारे शब्दों पर भी ध्यान दीजिए और ऐसे लीक्ड वीडियोज को रिपोर्ट करें।"
Babbu Mann: सिद्धू मूसेवाला के बाद गैंगस्टर्स के निशाने पर सिंगर बब्बू मान, इस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई 'दृश्यम' लोगों को काफी पसंद आई थी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार को काफी सराहा गया था। अब जब इसका दूसरा भाग रिलीज होने जा रहा है तो लोग उम्मीद जाते रहे हैं कि पहले भाग की तरह इस फिल्म की कहानी भी दमदार देखने को मिले।
Kantara OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कांतारा, रिलीज डेट आई सामने!