{"_id":"6a18f828a08b3a97bd0d3416","slug":"drishyam-3-karuppu-chand-mera-dil-pati-patni-aur-woh-do-box-office-collection-report-2026-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ का बोलबाला, गुरुवार को भी रही ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति-पत्नी और वो दो’ की सुस्त कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ का बोलबाला, गुरुवार को भी रही ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति-पत्नी और वो दो’ की सुस्त कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 29 May 2026 07:52 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, हर तरह की फिल्म लगी हुई है। जानिए ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जहां एक तरफ बॉलीवुड की तरफ से ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति-पत्नी और वो दो’ ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर साउथ की ‘करुप्पु’ और ‘दृश्यम 3’ दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। जानिए इन फिल्मों ने गुरुवार के दिन कितनी कमाई की है।
2 of 5
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘चांद मेरा दिल’ का सातवें दिन का कलेक्शन
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने सातवें दिन 2.20 करोड़ की कमाई की। वहीं छठे दिन इसने 1.90 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.45 करोड़ का हो गया है। फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज हुई थी।
3 of 5
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 14वें दिन गुरुवार को 1.75 करोड़ की कमाई की। वहीं बुधवार को इसने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.95 का हो गया है। बता दें कि फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दृश्यम 3 फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ कमाई में सबसे आगे!
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने आठवें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की। वहीं इसने 7वें दिन 6.65 करोड़ कमाए थे। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 81.80 करोड़ का हो गया है। फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘करुप्पु’ का भी बढ़िया कलेक्शन जारी
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 14वें दिन 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 168.15 करोड़ का हो गया है। बता दें कि फिल्म 14 मई 2026 को रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।