{"_id":"5aed4bd44f1c1b9b098b8278","slug":"due-to-taimur-kareena-kapoor-will-not-perform-at-sonam-kapoor-sangeet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों सोनम कपूर की शादी की तैयारियों से करीना ने बना ली दूरी, सामने आई बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों सोनम कपूर की शादी की तैयारियों से करीना ने बना ली दूरी, सामने आई बड़ी वजह
Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kareena Sonam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां ना सिर्फ शरीक होंगी बल्कि उनकी संगीत सेरेमनी में डांस भी करेंगी। इसके लिए बकायदा फराह खान ने सेलेब्स की डांस को कोरियोग्राफ भी किया है। हालांकि, पांव में फ्रैक्चर की वजह से फराह आराम कर रही हैं, लेकिन सेलेब्स हर दिन अपने स्टेप्स की प्रैक्टिस करने सोनम कपूर के घर पहुंच रहे हैं।
2 of 6
Kareena Sonam
इन सबके बीच दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर कहीं नजर नहीं आ रही हैं। ना तो वह सोनम के घर पर स्पॉट की गईं, ना ही कोई ऐसी खबर आई कि वह रणवीर, अर्जुन, जैकलीन समेत अन्य सेलेब्स की तरह संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। अब जाकर खुलासा हुआ है कि आखिर करीना कपूर ने अपनी दोस्त सोनम कपूर की शादी की तैयारियों से दूरी क्यों बना रखी है...
3 of 6
Kaeeena Saif
दरअसल, करीना कपूर इन दिनों पति सैफ अली खान के साथ लंदन में हैं। वह यहां किसी काम के सिलसिले में नहीं आईं बल्कि फैमिली हॉलीडे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की शादी से ठीक एक दिन पहले बेबो भारत लौटेंगी और रिसेप्शन अटेंड करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Taimur
कहा जाता है कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने बहुत पहले ही फैसला कर लिया था कि जब भी वे दोनों अपने-अपने काम से फ्री होंगे, वे दोनों बेटे तैमूर के साथ एक ट्रिप पर चले जाया करेंगे ताकि वे दोनों बच्चे के साथ अच्छे से वक्त गुजार सकें। हालांकि, इस बार 'सैफीना' लंदन ट्रिप पर बिना तैमूर के गई है। खबर है कि तैमूर के साथ करीना और सैफ जून में एक बार फिर लंदन जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Taimur
करीना कपूर ने हाल ही बताया था कि अब वह अगले दो-तीन महीने तक कोई फिल्म साइन नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि तैमूर जब तीन महीने के थे, तभी वह काम पर लौट गई थीं। इसलिए अब वह बच्चे के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह साल में दो फिल्में करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।