फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dulhania 3: दुल्हनिया 3 में फिर साथ नजर आएंगे आलिया भट्ट-वरुण धवन? करण के इस बयान के बाद कयासों का बाजार गर्म

Sat, 18 Nov 2023 05:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 18 Nov 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Dulhania 3 on table for Alia Bhatt Varun Dhawan Karan Johar has reacted when asked about the third part
करण जौैहर, आलिया भट्ट, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मकार करण जौहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने करियर में वह अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। इन दिनों करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस चैट शो में करण अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के कई दिलचस्प किस्सों का खुलासा करते हैं। इस दौरान करण ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'दुल्हनिया 3' को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि निर्माता ने क्या कहा है।

Dulhania 3 on table for Alia Bhatt Varun Dhawan Karan Johar has reacted when asked about the third part
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर को अक्सर अपने इंस्टाग्राम सेशन के लिए जाना जाता है। इस लाइव सेशन के दौरान निर्माता अपने फैंस संग अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा करते रहते हैं। लाइव सेशन के दौरान उनके एक फैन ने उनसे पूछा, ''क्या आप दुल्हनिया बना रहे हैं?'' हम आलिया और वरुण को एक साथ फिल्म में चाहते हैं।

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की आवाज सुन शरमाईं रश्मिका, 'एनिमल' के प्रचार के वक्त रणबीर ने खींची टांग

Dulhania 3 on table for Alia Bhatt Varun Dhawan Karan Johar has reacted when asked about the third part
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए करण ने कहा, "दुल्हनिया एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। यह हमारी प्रीमियर फ्रेंचाइजी में से एक है। यह प्यार और भावनाओं से भरपूर है। दो प्यार करने वाले कपल की भावनाओं के साथ हास्य का मिश्रण भी दर्शकों का मनोरंजन करेगा। हमें उम्मीद है कि शायद हम दुल्हनिया को एक दिलचस्प कहानी में वापस लाएंगे।"

Bollywood: क्रिकेटर्स का बॉलीवुड से रहा है गहरा नाता, इन अभिनेत्रियों ने खिलाड़ियों को बनाया अपना हमसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulhania 3 on table for Alia Bhatt Varun Dhawan Karan Johar has reacted when asked about the third part
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इससे पहले वरुण ने 'दुल्हनिया 3' का हिस्सा बनने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कहा था कि वह और उनकी टीम फिल्म करने के लिए उत्सुक हैं, हालांकि, उन्होंने कहा कि वे कुछ ऐसी चीज का इंतजार कर रहे हैं जो बहुत अच्छी होगी और बनी रहेगी। करण और वरुण को इस बयान के बाद कयासों का बाजार गर्म होता दिख रहा है क्योंकि फैन की इस गुजारिश पर करण ने इंकार नहीं किया था।

Kangana Ranaut: एक बार फिर साथ आए आर माधवन-कंगना रणौत, शुरू की पैन-इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
Dulhania 3 on table for Alia Bhatt Varun Dhawan Karan Johar has reacted when asked about the third part
बद्रीनाथ की दुल्हनिया - फोटो : social media

बता दें कि 'दुल्हनिया' सीरीज का पहला भाग 2014 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' थी, जिसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे। दुल्हनिया सीरीज का दूसरा भाग 2017 में आई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' थी। इस फिल्म में आलिया और वरुण ने भी अभिनय किया था। अब फैंस इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed