फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की आवाज सुन शरमाईं रश्मिका, 'एनिमल' के प्रचार के वक्त रणबीर ने खींची टांग

Sat, 18 Nov 2023 05:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Nov 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Blushes getting Call From Rumoured BF Vijay Deverakonda Prmoting Animal with ranbir Kapoor
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

क्या खूब लिखा है लिखने वाले ने कि, 'इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते!' अगर किसी के दिल में दूसरे के लिए मोहब्बत हो तो वह पहले के चेहरे पर अपने आप नजर आती है। हमें यह कहावत साउथ से लेकर बॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के वायरल वीडियो को देखकर याद आई। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि अपनी आगामी फिल्म का प्रचार करने के दौरान रश्मिका ने एक फोन किया और वह फोन उस शख्स को किया गया था, जिसका नाम उनके चेहरे पर अजीब सी मुस्कान ले आया। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अभिनेता विजय देवरकोंडा हैं, जिनके साथ रश्मिका के इश्क के चर्चे जोरों पर होते हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा... 

Rashmika Mandanna Blushes getting Call From Rumoured BF Vijay Deverakonda Prmoting Animal with ranbir Kapoor
रश्मिका मंदाना,विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय फैंस से लेकर हिंदी पट्टी तक के दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नाम इन दिनों दो चीजों के चलते सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक तरफ वह अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'एनिमल' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका डीपफेक वीडियो अभिनेत्री को चर्चा में ले आया था। हालांकि, अब अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उसकी वजह रश्मिका के कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा हैं। दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया खबरों में रहते हैं और एक बार फिर 'एनिमल' को प्रमोट करने के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो दोनों के रिश्ते को सभी की नजरों में ले आया है।
Kangana Ranaut: एक बार फिर साथ आए आर माधवन-कंगना रणौत, शुरू की पैन-इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

Rashmika Mandanna Blushes getting Call From Rumoured BF Vijay Deverakonda Prmoting Animal with ranbir Kapoor
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी फिल्म 'एनिमल' का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। फिल्म का साउथ से खास कनेक्शन है। दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन मशहूर साउथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, ऐसे में पूरी टीम इसको दक्षिण में भी प्रमोट कर रही है। 'एनिमल' की रिलीज से पहले, रश्मिका, रणबीर और संदीप रेड्डी वांगा फिल्म को प्रमोट करने के लिए तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके 2' में पहुंचे थे। पिछले दिनों शो से वायरल हुई तस्वीरों के बाद अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रश्मिका को अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का कॉल करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Blushes getting Call From Rumoured BF Vijay Deverakonda Prmoting Animal with ranbir Kapoor
नंदमुरी बालकृष्ण, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एपिसोड के दौरान नंदमुरी बालकृष्ण ने रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा को फोन करने के लिए कहा। अभिनेत्री ने विजय को कॉल किया तो अभिनेता ने उठाया और कहा, 'क्या चल रहा है, रे..' अभिनेता की आवाज सुनते ही अभिनेत्री शरमा गईं। इसके बाद रश्मिका की और खिंचाई करने के लिए रणबीर कपूर मैदान में उतरे और अभिनेता ने नंदमुरी बालकृष्ण से कहा कि वह अभिनेत्री से पूछें कि, 'बेहतर हीरो कौन है?' इस पर वह और भी ज्यादा शरमाती नजर आईं। 
Bollywood: क्रिकेटर्स का बॉलीवुड से रहा है गहरा नाता, इन अभिनेत्रियों ने खिलाड़ियों को बनाया अपना हमसफर

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Blushes getting Call From Rumoured BF Vijay Deverakonda Prmoting Animal with ranbir Kapoor
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतना ही नहीं प्रोमो में, रणबीर कपूर को बालकृष्ण की साल 2017 की फिल्म 'पैसा वसूल' के टाइटल ट्रैक पर साउथ सुपरस्टार के साथ थिरकते हुए भी देखा जा सकता है। 'एनिमल' की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह एक्शन एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के साथ होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed