फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधवन के बाद इस साउथ इंडियन एक्टर की बॉलीवुड में चमकेगी किस्मत, डेब्यू से पहले मिली दूसरी बड़ी फिल्म

Mon, 04 Dec 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Mon, 04 Dec 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Dulquer Salmaan Signs Second Bollywood Film Manmarziyan After Karwaan
R Madhavan

साउथ इंडिया की फिल्मों में नाम कमाने का बाद बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हीरो की लिस्ट में कमल हासन, रजनीकांत, सिद्धार्थ, राम चरन, धानुष, राणा डग्गुबत्ती, प्रकाश राज का नाम शुमार है। इनमें से कई एक्टर्स ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। अब इस फेहरिस्त में दलकीर सलमान का नाम भी जुड़ने जा रहा है।

Dulquer Salmaan Signs Second Bollywood Film Manmarziyan After Karwaan
Dulquer Salmaan

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, खासकर मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार दलकीर सलमान की किस्मत बॉलीवुड में भी चमकने वाली है। उनकी डेब्यू फिल्म 'कारवां' अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उनकी झोली में दूसरी बड़ी हिन्दी फिल्म आ गिरी है।

Dulquer Salmaan Signs Second Bollywood Film Manmarziyan After Karwaan
Dulquer Salmaan

दलकीर सलमान को अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' में कास्ट किया है। इस लव ट्राइएंगल फिल्म में उनके अलावा विकी कौशल और तापसी पन्नू होंगे। फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूज करेंगे। गौरतलब है कि फिल्म 'मनमर्जियां' को पहले समीर शर्मा डायरेक्ट करने वाले थे और इसमें आयुष्मान खुराना-भूमि पेडनेकर की हिट जोड़ी के होने की बात कही जा रही थी। लेकिन निर्माता और निर्देशक के बीच मनमुटाव के कारण यह प्रोजेक्ट अनुराग कश्यप को सौंपा गया। फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग जनवरी से हिमाचल प्रदेश में शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulquer Salmaan Signs Second Bollywood Film Manmarziyan After Karwaan
Dulquer Salmaan

दलकीर सलमान फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में वह इरफान खान और मिथिला पलकर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह तेलगु फिल्म 'महानती', तमिल फिल्म 'कन्नुम कन्नुम कोलाई अदिथल' और मलयालम फिल्म 'ओरू भयंकरा' को लेकर भी व्यस्त हैं। 

पढ़ें: मॉनसून शूटआउट: बॉलीवुड में पहली बार रिलीज हुआ है ऐसा ट्रेलर, यकीन ना हो तो वीडियो देखो
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed