फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: 'डंकी' में मर जाएगा विक्की कौशल का किरदार? नए पोस्टर्स देख सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अलग-अलग थ्योरी

Sun, 05 Nov 2023 11:42 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 05 Nov 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Dunki latest posters of Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Film have sparked speculations Vicky Kaushal Dies movie
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बैक-टू-बैक दो ब्लॉकबस्टर्स 'पठान' और 'जवान' देने के बाद, शाहरुख खान इस साल फिल्म 'डंकी' से तीसरी बार स्क्रीन पर वापसी करेंगे। शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस टीजर से पहले सिर्फ शाहरुख खान और तापसी पन्नू के फिल्म में होने का खुलासा किया गया था। हालांकि, 'डंकी' के पहले टीजर और पोस्टर से पता चला कि फिल्म में विक्की कौशल भी होंगे। अब, हाल ही में जारी किए गए दूसरे पोस्टर्स देखने के बाद फैंस विक्की के किरदार के फिल्म में निधन का कयास लगा रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है क्यों? तो चलिए जानते हैं...

Dunki latest posters of Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Film have sparked speculations Vicky Kaushal Dies movie
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान ने जिस दिन से 'डंकी' का एलान किया है, उसी दिन से यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां पहले फिल्म की स्टार कास्ट में सिर्फ किंग खान और तापसी का नाम सामने आया था, वहीं अब खुलासा हो चुका है कि इसमें विक्की कौशल, बोमन ईरानी समेत कई सितारे नजर आएंगे। जहां सभी शाहरुख खान और विक्की कौशल को साथ काम करते देखने के लिए उत्सुक हैं, वहीं दूसरी और कुछ यूजर्स 'डंकी' में 'सैम बहहादुर' फेम एक्टर के किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

Dunki latest posters of Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Film have sparked speculations Vicky Kaushal Dies movie
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में रिलीज हुए 'डंकी' के दोनों पोस्टर साझा किए और नोट लिखा कि विक्की पहले पोस्टर में शाहरुख के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन दूसरे पोस्टर में वह गायब हैं। इसके बाद सभी अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म के पहले प्रोमो में लोगों को गोली मारते हुए दिखाया गया था, इसलिए संभव है कि विक्की का किरदार मर गया हो और इसी वजह से वह पोस्टर से गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki latest posters of Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Film have sparked speculations Vicky Kaushal Dies movie
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर ने लिखा, 'पोस्टर्स देखने को बाद यह निश्चित है कि विक्की सहायक कलाकार के रूप में डंकी में नजर आएंगे। वह फुल-लेंथ फिल्म नहीं कर रहे हैं। अगर वह स्पेशल अपीयरेंस कर रहे हैं तो आखिर तक जिंदा नहीं रहेंगे...विक्की को ध्यान में रखते हुए अगर वह फिल्म में मर जाते हैं तो इस बार सिनेमाघरों में सभी दुखी होते नजर आएंगे।' कुछ ही समय में यह थ्योरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूजर्स अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। अब यह थ्योरी कितनी सच साबित होती है इसे देखने के लिए हमें फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Dunki latest posters of Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Film have sparked speculations Vicky Kaushal Dies movie
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। खास बात यह है कि यह राजकुमार हिरानी के साथ यह शाहरुख खान का पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म इस साल क्रिसमस के आसपास रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed