सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों के बीच मलाइका ढूंढ रहीं खूबसूरत चेहरे, आजमाएं किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 18 Dec 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
during Arjun Kapoor news Malaika Arora searching new model for Fashion Week
arjun kapoor malaika arora - फोटो : file photo
बॉलीवुड की आइटम गर्ल और सलमान खान की पूर्व भाभी मलाइका अरोड़ा इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों को आए दिन पार्टी और इवेंट में लगभग साथ देखा जाता हैं। वहीं दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जो इनके अफेयर का बयां करती हैं। इस बीच मलाइका एक और खास वजह से चर्चा में आ गई हैं।
Trending Videos
during Arjun Kapoor news Malaika Arora searching new model for Fashion Week
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter
मलाइका अरोड़ा भले इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहती हों, लेकिन अपनी मॉडलिंग की जिम्मेदारी वह सुर्खियों से दूर रहकर भी निभा रही हैं। मलाइका को देश के सबसे बड़े फैशन वीक में लॉन्च किए जाने के लिए एक नई मॉडल की तलाश का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए मलाइका ऑडिशन्स की शुरुआत भी कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
during Arjun Kapoor news Malaika Arora searching new model for Fashion Week
malaika arora arjun kapoor - फोटो : file photo
मलाइका कहती हैं, आम तौर पर लड़कियों को लगता है कि उनकी हाइट अच्छी होगी तभी वह बढ़िया मॉडल बन सकती हैं, लेकिन मेरा ऐसा मानना नहीं है। अच्छी ऊंचाई मॉडलिंग के लिए जरूरी होती है लेकिन सिर्फ इतने भर से कोई मॉडल नहीं बन जाता। एक अच्छा मॉडल बनने के लिए हाइट से ज्यादा जरूरी है खुद पर भरोसा होना और अपनी एक अलग निजी पहचान को बनाए रखना। किसी को कॉपी करके कोई मॉडल नहीं बन सकता।
during Arjun Kapoor news Malaika Arora searching new model for Fashion Week
malaika arora - फोटो : file photo
अमर उजाला से बात होने पर मलाइका ने कहा कि वह भी ऑडीशन्स के दौर से गुजरी हैं और किसी भी मॉडल या एक्टर के लिए यह बहुत मुश्किल समय होता है। अपना सर्वोत्तम देने के बाद भी आपको पता नहीं होता कि आप चुने जाएंगे या नहीं। लेकिन, ये पूरी प्रक्रिया ही अपने आप में बहुत कुछ सिखाती है। जीवन में यह आपको खुद को बेहतर करते रहने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
during Arjun Kapoor news Malaika Arora searching new model for Fashion Week
Malaika Arora - फोटो : file photo
बता दें कि अर्जुन कपूर के साथ अफेयर खबरों पर हाल ही में मलाइका अरोड़ा का पहला रिएक्शन सामने आया है। मलाइका से जब अर्जुन और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'मैं बैलेंस करना जानती हूं और जब मुझे न कहना होगा तो मैं कह दूंगी।' दरअसल, अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन को कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया। मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को ना तो खुलेआम स्वीकार किया और न की अस्वीकार।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed