{"_id":"624030d5775062315766ccd7","slug":"during-corona-period-aamir-khan-had-decided-to-quit-acting-revealed-in-an-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: सिर्फ इस वजह से आमिर खान को लेना पड़ा था एक्टिंग छोड़ने का फैसला, अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: सिर्फ इस वजह से आमिर खान को लेना पड़ा था एक्टिंग छोड़ने का फैसला, अभिनेता ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर बॉलीवुड का ऐसा सितारा हैं, जो कई सालों से बॉलीवुड में चमक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। आमिर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर खान को एक्टिंग के अलावा उनके क्रिएटिव मांइड के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जाानते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब आमिर ने फिल्में और एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। हैरान हो गए ना। लेकिन ये सच है, आमिर खान ने खुद बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान ने कहा 'कोरोना के दौरान मुझे ये महसूस हुआ कि मैं कभी अपने परिवार को समय नहीं दे पाया। मैं जब अभिनेता बना तब मैंने सोचा मेरा परिवार को मेरे साथ ही है, इसके बाद मैं खासतौर से अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रहा था। मैं सेलफिश होता जा रहा था। आमिर ने कहा, 'जब आप किसी चीज की शुरुआत करते हैं तो आप बहुत मुश्किल काम करते हैं और मैं करीब 35 साल से इसी तरह काम कर रहा था। उस दौरान मैं सिर्फ अपने बारे में सोच रहा था।'
3 of 4
आमिर खान और किरण राव
- फोटो : social media
आमिर खान ने कहा, अब मुझे 57 साल की उम्र में इस बात का एहसास हुआ है। आमिर ने बताया, मैंने अपने परिवार से कहा था कि मैं एक्टिंग बिल्कुल छोड़ दूंगा, सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस करूंगा। उन्होंने कहा ये बात सुनकर मेरा परिवार एकदम शॉक में था। आमिर ने कहा, इसके बाद मैंने सोचा कि ये बात लोगों को बतानी चाहिए। फिर उन्हें लगा कि अगर अभी वह ये बात लोगों को बताएंगे तो ऐसा लगेगा कि लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने आगे बताया कि- मैंने दिल से फिल्में क्विट कर चुका था। जिसके बाद मेरे बच्चों और पत्नी किरन ने मुझे समझाया कि मैं गलत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी, हालांकि अब वापसी कर ली है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।