फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Launch: पीएम मोदी का नाम आते ही सकपकाए कार्तिक, फिर दिया दिल खुश कर देने वाला जवाब

Tue, 26 Apr 2022 08:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Apr 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
During the Bhool Bhulaiyaa 2 trailer launch, Karthik aaryan was asked a question about PM Modi, the actor gave brilliant answer
भूल भुलैया 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच कैसे रिश्ते थे, यह किसी से छुपा नहीं हैं। जब डोनाल्ड ट्रम्प भारत दौरे पर आए थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वागत में कोई कमी कसर नहीं छोड़ी। अब कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में इन्हीं ट्रम्प के ट्वीट्स को लेकर इसके लेखकों ने चुटकी ली है। फिल्म के मंगलवार को लॉन्च हुए ट्रेलर में एक संवाद है, ‘डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट और चुड़ैलों के फीट हमेशा उल्टे ही होते हैं।’ तो ट्रेलर लॉन्च की प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे पत्रकारों ने इसी डायलॉग पर कार्तिक को लपेटने की कोशिश कर डाली।

During the Bhool Bhulaiyaa 2 trailer launch, Karthik aaryan was asked a question about PM Modi, the actor gave brilliant answer
भूल भुलैया 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक की हाजिरजवाबी

कार्तिक आर्यन पूछा गया कि अगर फिल्म के लेखकों को ट्रम्प के पोस्ट ऐसे दिखते हैं तो उन्हें पीएम मोदी जी के पोस्ट कैसे लगते हैं? इस सवाल पर कार्तिक पहले तो सकपकाए फिर सामने बैठी अपनी मां को देखा और बोले, ‘मोदी जी का तो हर पोस्ट अच्छा होता है।’ कार्तिक आर्यन की नई फिल्म 'भूल भुलैया 2' प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूल भुलैया’ का अगला पार्ट है। इस बार फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में राजपाल यादव के अलावा बाकी सब नए कलाकार हैं। कार्तिक कहते हैं, ''यह फिल्म ‘भूल भुलैया’ से एकदम अलग है। एक नई कहानी, नए किरदार। उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।”

During the Bhool Bhulaiyaa 2 trailer launch, Karthik aaryan was asked a question about PM Modi, the actor gave brilliant answer
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लव आज कल के बाद दूसरी फिल्म

कोरोना की वजह से कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म तक ही सिमट कर रह गई थीं। कोरोना महामारी के चलते थियेटर बंद थे तो ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर ही रिलीज हो रही थीं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ भी इसी दौरान नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और समीक्षकों ने इसे उनके करियर की सबसे खराब फिल्म भी बताया। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक टीवी न्यूज एंकर की भूमिका में थे और फिल्म की सबसे ज्यादा आलोचना टीवी न्यूज एंकर्स ने ही की। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘लव आजकल’ रही जो 14 फरवरी 2020 को रिलीज हुई और पहले वीकेंड पर ही फ्लॉप घोषित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
During the Bhool Bhulaiyaa 2 trailer launch, Karthik aaryan was asked a question about PM Modi, the actor gave brilliant answer
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार से तुलना

अक्षय कुमार पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया’ में काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार से तुलना पर कार्तिक आर्यन कहते हैं, ''मैं बतौर अभिनेता अक्षय कुमार को पसंद करता हूं। मैंने ‘भूल भुलैया’ देखी है। मुझे वह फिल्म बहुत पसंद भी आई। रही बात उनसे तुलना की तो यह बात गलत है। हमने इस फिल्म को बढ़िया और अलग बनाने की कोशिश की है। इसमें बहुत सारे एलिमेंट नए हैं।”

विज्ञापन
During the Bhool Bhulaiyaa 2 trailer launch, Karthik aaryan was asked a question about PM Modi, the actor gave brilliant answer
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कियारा आडवाणी के साथ कमेस्ट्री

‘भूल भुलैया 2’ के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने पहली बार साथ काम किया है। ट्रेलर में दोनों के किसिंग सीन की भी खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर के एक सीन में कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी से कहते हैं, ''मुझे तुम बहुत बुरी लगने लगी हो।” इस पर कियारा आडवाणी कहती हैं, ''मुझे भी तुम बिल्कुल पसंद नहीं हो।” इसके बाद दोनों एक दूसरे को किस करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed