हिंदी सिनेमा इन दिनों बेहद दिलचस्प दौर से गुजर रहा है। मार्केटिंग के नए नए टोटके आजमाए जा रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे पत्रकारों को प्रभावित करने के लिए भी सितारे दिमाग के घोड़े दौड़ा रहे हैं। कभी शाहरुख खान की टीम पत्रकारों से उनको ‘खान साब’ कहकर संबोधित करने की गुजारिश करती थी। ‘जयेशभाई जोरदार’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने ‘रणवीरयन्स’ पेश किए गए और अब बारी थी ‘भूल भुलैया 2’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कियारा आडवाणी की टीम ने उनकी शख्सियत पर उधार का एक लेबल ‘ड्रीमगर्ल’ चिपकाने की हास्यास्पद कोशिश की।
Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Launch: ‘खान साब’ शाहरुख के बाद कियारा की बारी, यूं देखा सपना नई ड्रीम गर्ल बनने का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रीम गर्ल माने हेमा मालिनी। वर्षों से ये खिताब हेमा मालिनी के नाम ही रहा है। अब कियारा आडवाणी ये खिताब अपने नाम के साथ लगाना चाहती हैं। उनकी मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पीआर टीम उनके लिए एक नया तमगा तक नहीं तलाश पाई है। कहानियां तो खैर क्या ही तलाशती होगी। ‘भूल भुलैया 2’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने कियारा के कुछ प्रशंसकों को नुमाइश के लिए इकट्ठा किया गया और जैसे ही ट्रेलर लांच के मौके पर कियारा आडवाणी की एंट्री हुई। ये पहले से जुटाए गए ‘फैंस’ कियारा को ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल कहकर बुलाने लगे। ताज्जुब की बात ये कि कियारा ने उन्हें मना करने की बजाय इस तमगे को स्वीकार कर लिया और उन्हें धन्यवाद भी दे दिया।
ड्रीम गर्ल कहकर पुकारे जाने पर कियारा आडवाणी बोलीं, ''मैं निश्चित रूप से अपने आप को काफी भाग्यशाली मानती हूं कि एक लेजेंड के खिताब से मेरे फैंस मुझे सम्मानित कर करते हैं। हेमा जी का अपना एक वजूद है, वह एक लेजेंड हैं। मेरे फैंस भले ही मुझे ड्रीम गर्ल कहें लेकिन मेरी ड्रीम गर्ल हेमा जी ही रहेंगी।” ड्रीम गर्ल कियारा आडवाणी से जब ट्रेलर लांच के दौरान पूछा गया कि ऐसा कोई शख्स जिसे वह अपने ड्रीम या फिर अपनी लाइफ से भुलाना चाहेंगी? कियारा ने कहा, ''जिनसे भी मैं मिली हूं और जो भी मेरी जिंदगी से जुड़े हैं, उनमे से किसी को भी मैं भूलना नहीं चाहूंगी।” इस सवाल के जवाब में बगल मे बैठे कार्तिक आर्यन का कुछ अलग ही रिएक्शन था।
बता दें कि 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच रोमांस की खबरें खूब चर्चा में थी। अब ऐसी खबरें आ रही रही है कि दोनों के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरें फिट की जा रही हैं कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। कार्तिक आर्यन का रिएक्शन थोड़ा इसलिए अलग था कि एक तरह कियारा और सिद्धार्थ के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही तो वही कियारा आडवाणी कह रही है कि जो भी उनकी जिंदगी से जुड़ा रहा है उसे वह भुलाना नहीं चाहेंगी।
बताते हैं कि कियारा आडवाणी फिल्म 'भूल भुलैया -2' में मंजुलिका के किरदार में नजर आएंगी जैसा कि ट्रेलर में देखा भी जा चुका है। इससे पहले 'भूल भुलैया' में मंजुलिका का किरदार विद्या बालन निभा चुकी हैं। विद्या बालन से तुलना पर कियारा आडवाणी कहती हैं, ''इस फिल्म की कहानी एकदम अलग है। सिवाय फिल्म के शीर्षक और मंजुलिका किरदार के नाम के अलावा कोई समानता नहीं है। अगर यह फिल्म रीमेक होती तो मैं समझ सकती थी कि तुलना उनसे किस तरह से की जाएगी लेकिन यह उस फिल्म का सीक्वल है। इसमें सब कुछ अलग है।”