देश में हिंदी वेब सीरीज की शुरुआत में ही डिजिटल की ताकत पहचानने वाले दो सितारों ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर देसी वेब सीरीज बनाने की शुरुआत की है। आर माधवन ने बनाई कमाल की वेब सीरीज ‘ब्रीद’ और अभिनेता विवेक ओबेरॉय दिखे क्रिकेट पर बनी सीरीज ‘इनसाइड एज’ में। विवेक ओबेरॉय हिंदी सिनेमा के उन चंद कलाकारों में शामिल हैं जो बड़े परदे पर शानदार शुरुआत करने के बाद अपनी शोहरत को संभाल नहीं सके और हाशिये पर पहुंच गए। विवेक ओबेराय सुपर स्टार भले ही नहीं बन सके लेकिन उनके पापा सुरेश ओबेरॉय के नजर में वह अब भी सुपर स्टार ही हैं।
Vivek Oberoi: पापा की बनाई फिल्म से लॉन्च होने से मना करने वाले इकलौते स्टार सन, बाद में यशराज से भी लिया पंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्बास मस्तान के साथ काम से इंकार
सुरेश ओबेराय अपने बेटे विवेक ओबेराय को बाकी स्टारसन्स की तरह जिन दिनों फिल्मों में लांच करने की योजना बना रहे थे तो उन्होंने निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान के साथ मिलकर एक स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली थी। लेकिन विवेक ओबेराय ने ये कह कर मना कर दिए कि उन्हें बाकि स्टारसन्स की तरह लांच होकर नेपोटिज्म को बढ़ावा नहीं देना। विवेक ओबेराय ने एक आम एक्टर की तरह संघर्ष करके अपनी पहली फिल्म 'कम्पनी' हासिल की थी।
पापा सुरेश ओबेरॉय के सुपरस्टार
किसी जमाने में सुरेश ओबेराय खुद भी सुपर स्टार बनने की ख्वाहिश रखते थे। अमिताभ बच्चन के लिए प्रकाश मेहरा की एक फिल्म ‘घुंघरू’ में लिखा रोल करने के लिए उन्होंने अपनी मूंछे भी साफ करा दी थीं, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। प्रकाश मेहरा इस फिल्म के निर्माता था। अमिताभ बच्चन के ‘कुली’ के सेट पर घायल होने के चलते ये फिल्म लगातार लेट हो रही थी तो पहले तो फिल्म की हीरोइन स्मिता पाटिल ने अमिताभ वाला रोल राज बब्बर को दिलाने की कोशिश की लेकिन आखिर में ये रोल सुरेश ओबेरॉय को मिला। सुरेश ने बाद में अपने सपने विवेक ओबेरॉय में पूरे होते देखने चाहे। विवेक को वह शुरू से सुपरस्टार कहकर ही बुलाते रहे हैं और बताते हैं कि घर में आज भी विवेक ओबेरॉय का उपनाम सुपरस्टार ही बना हुआ है।
यशराज फिल्म्स से फीस पर पंगा
फिल्म 'साथिया' की सफलता के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा इस फिल्म की हिट जोड़ी विवेक ओबेराय और रानी मुखर्जी को अपनी अगली फिल्म 'हम तुम' में लेना चाह रहे थे। विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म से रोमांटिक हीरो की छवि बन गई थी और अगर वह यशराज फिल्म्स की ये फिल्म कर लेते तो आज उनके सितारे अलग ही आसमान में होते। लेकिन, बताते हैं कि विवेक ने इस फिल्म के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की मां कर दी। आदित्य चोपड़ा ने इसके बाद विवेक से बात ही नहीं की और उन्हें हटाकर फिल्म 'हम तुम' में सैफ अली खान को ले लिया। सैफ अली खान की कई फिल्में उन दिनों लगातार फ्लॉप रो रही थीं और फिल्म 'हम तुम' की सफलता ने सैफ अली खान की डूबती नैया को बचा लिया।
करण जौहर से भी कलाकारी
करण जौहर की फिल्म 'काल' के लिए विवेक ओबेराय को पहले अजय देवगन वाले किरदार के लिए फाइनल किया गया था लेकिन यहां भी विवेक ओबेराय ने ऊंची फीस की डिमांड कर दी जिसकी वजह से उस रोल में अजय देवगन को ले लिया गया। बताते हैं कि बाद में विवेक को अपनी गलती समझ आई तो रिश्ते बनाए रखने के लिए वह करण जौहर से फिर मिले और इसी फिल्म में एक दूसरे किरदार के लिए वह सिर्फ चालीस लाख रुपये में काम करने को तैयार हो गए। ‘काल’ मल्टीस्टारर फिल्म थी। अजय देवगन, विवेक ओबेराय, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और लारा दत्ता जैसे सितारों के साथ साथ फिल्म में शाहरुख़ खान और मलाइका अरोरा का एक आइटम गाना 'काल धमाल' भी शामिल किया गया। बावजूद इसके फिल्म नहीं चली।