फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की दोस्त को होटल के कमरे में बुलाया, किए भद्दे कमेंट्स और उतार दिए कपड़े

Fri, 15 Dec 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
dustin hoffman exposed new sex assault allegations
dustin hoffman

अमेरिकी एक्टर डस्टिन ली हॉफमैन पर छेड़छाड़ के आरोप थमते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार उनकी बेटी करीना की दोस्त कोरी थॉमस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। थॉमस के मुताबिक करीना के पिता ने उसे अपने होटल में बुलाया था जहां उसने इस तरह की भद्दी हरकतें की।



पढ़ें: शाहरुख-सलमान को छोड़िए, इस स्टार की कमाई है 32 अरब, गरीब दोस्तों को दान कर दिए 6-6 करोड़ रुपए

dustin hoffman exposed new sex assault allegations
dustin hoffman

थॉमस ने दावा किया कि करीना के पिता हॉफमैन ने पहले उसे होटल के एक कमरे में बुलाया जहां वो अकेली थी। थोड़ी देर बाद हॉफमैन आते हैं और उनके सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। यही नहीं हॉफमैन ने उन पर कमेंट भी किए। गौरतलब है कि, हॉफमैन ऑस्कर विजेता एक्टर हैं। उन्हें वर्सटाइल एक्टर के तौर पर जाना जाता है। 1960 के दशक से वह फिल्म और टीवी में सक्रिय हैैं। 

dustin hoffman exposed new sex assault allegations
dustin hoffman

हॉफमैन पर इससे पहले भी कुछ महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसी क्रम में अब उनकी बेटी की दोस्त ने कई खुलासे किए। थॉमस के मुताबिक जब वह 16 साल की थीं तब वह हॉफमैन से मिली थीं। यह बात साल 1980 की है। उस दिन करीना और हॉफमैन दोपहर में साथ थे। वे रात के खाने पर जाने वाले थे। हॉफमैन ने बाद में उन्हें भी अपने होटल पर बुलाया। थोड़ी देर बाद उसकी दोस्त करीना घर चली गई, लिहाजा थॉमस, हॉफमैन के संग अकेली रह गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dustin hoffman exposed new sex assault allegations
dustin hoffman

पीडि़ता के मुताबिक, होटल के कमरे में हॉफमैन शावर से अचानक बाहर आ गए थे। फिर उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए थे। यही नहीं, उन्होंने तब भद्दे कमेंट्स भी किए थे और पैर पर मसाज करने के लिए बोला था। मगर इसी बीच थॉमस की मां उन्हें लेने पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
dustin hoffman exposed new sex assault allegations
dustin hoffman

उधर, हॉफमैन के वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बता दें कि इससे पहले भी कई महिलाओं ने उन पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया हैं। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और कैथरीन रॉस ने भी हॉफमैन पर कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed