फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान पर भारी पड़े 'द रॉक', जानें 'दबंग 3' और 'जुमांजी..' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mon, 23 Dec 2019 02:08 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 23 Dec 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Dwayne Johnson Jumanji The Next Level and Salman Khan Dabangg 3 Box Office Collection
ड्वेन जॉनसन और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का जलवा जारी है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। 'दबंग 3' और दूसरी बड़ी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ड्वेन जॉनसन की फिल्म के कलेक्शन पर ब्रेक नहीं लगा है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 1.2 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.1 करोड़ रुपये और रविवार को 2.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41.2 करोड़ रुपये हो गया है।

Dwayne Johnson Jumanji The Next Level and Salman Khan Dabangg 3 Box Office Collection
मर्दानी 2, जुमांजी द नेक्स्ट लेवल - फोटो : Social Media

'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' की यह कमाई काफी अच्छी मानी जा रही है। क्योंकि पहले जहां इस फिल्म का मुकाबल रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' से थे वहीं इस 20 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' भी रिलीज हो गई। हालांकि कोई भी फिल्म 'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' की कमाई थामने में नाकाम रही। 'मर्दानी 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दूसरे हफ्ते में रानी की फिल्म ने शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 1.95 करोड़ रुपये और रविवार को करीब 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही 'मर्दानी 2' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 33.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Dwayne Johnson Jumanji The Next Level and Salman Khan Dabangg 3 Box Office Collection
Dabangg 3 - फोटो : Social Media

पिछले हफ्ते रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने शुक्रवार को 22.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 22 करोड़ रुपये और रविवार को 28.50 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए करीब 73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  माना जा रहा है कि 'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' को उसके जॉनर का फायदा मिल रहा है। यह फिल्म बच्चों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है जिस वजह से लोग परिवार के साथ भी इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dwayne Johnson Jumanji The Next Level and Salman Khan Dabangg 3 Box Office Collection
Jumanji The Next Level - फोटो : social media

फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को और पास पहुंच सकती है। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'जुमांजी वेलकम टू द जंगल' का सीक्वल है तो वहीं यह 'जुमांजी' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। इसका पहला पार्ट साल 1995 में रिलीज हुआ था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed