सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन से लेकर करिश्मा कपूर तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को ईस्टर की बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Easter Sunday 2020 amitabh Bachchan Dia Mirza Karisma Kapoor and   Malaika Arora wish happy easter during lockdown
Amitabh Bachchan, Karisma Kapoor - फोटो : amar ujala

आज ईस्टर रविवार है। इस त्योहार को पूरी दुनिया धूमधाम से मनाती हैं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते लोगों के बीच ईस्टर रविवार का ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिली रहा है। सोशल डिस्टेसिंग का पागल करते हुए लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए ईस्टर रविवार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन लोगों में फिल्मी सितारों का भी नाम शामिल है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए ईस्टर रविवार की शुभकामनाएं दी हैं। 

Trending Videos
Easter Sunday 2020 amitabh Bachchan Dia Mirza Karisma Kapoor and   Malaika Arora wish happy easter during lockdown
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फैंस को ईस्टर रविवार की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सभी को सुरक्षित और खुशी भरा ईस्टर। मैं प्रार्थना करता हूं कि हर त्योहार आपके लिए शांति और सुरक्षा लाए। दुआ यही है कि हर त्योहार, हर समाज का, सदा, शांति समृद्धि और प्रेम प्रदान करे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A most generous happy and safe Easter to all .. may every festival of every belief bring peace and well being and safety for all .. प्रार्थना यही की , हर त्योहार , हर समाज का , सदा , शांति समृद्धि और प्रेम प्रदान करे !

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Easter Sunday 2020 amitabh Bachchan Dia Mirza Karisma Kapoor and   Malaika Arora wish happy easter during lockdown
Dia Mirza - फोटो : file photo

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फूलों और पेड़-पौधों से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। इन वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'नया जीवन, नई शुरुआत, ईस्टर की शुभकामनाएं, प्रकृति का खजाना और भरमार हम सभी के लिए प्रदान करता है - जीवन का उपहार है। उन सभी को मेरा प्यार जो इस दौरान में अपने परिजनों से दूर रहे। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं।'
 

Easter Sunday 2020 amitabh Bachchan Dia Mirza Karisma Kapoor and   Malaika Arora wish happy easter during lockdown
karisma kapoor - फोटो : instagram

इनके अलावा अभिनेत्री करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा सहित अन्य सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि ईस्टर रविवार ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर रविवार को खुशी के तौर पर मनाते हैं। दरअसल ईस्टर रविवार के दो दिन पहले गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह ने सच्चाई की रक्षा करते हुए और लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए सूली पर चढ़कर अपने प्राण त्याग दिए थे। 



विज्ञापन
Easter Sunday 2020 amitabh Bachchan Dia Mirza Karisma Kapoor and   Malaika Arora wish happy easter during lockdown
malaika arora fashion - फोटो : instagram

ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार संडे के दिन प्रभु ईसा मसीह पुन: जीवित हो गए थे। इसी खुशी में ही ईसाई समुदाय के लोग हर वर्ष इस दिन को ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं। माना जाता है कि प्रभु ईसा मसीह के दोबारा जन्म लेने के 40 दिनों तक अपने अनुयायियों को मानवता की रक्षा और सत्य का साथ कैसे दिया जाए इसका संदेश दिया था। 40 दिनों के बाद फिर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए थे।



पढ़ें: लड़के को नेशनल टीवी पर गाली देने पर अब नेहा धूपिया ने दी सफाई, कहा- 'मेरे बयान का...'

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed