फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म से ही इन नौ अभिनेताओं ने किया था धमाका, लिस्ट में ऋषि-जैकी से रणवीर- आयुष्मान तक शामिल

Sun, 12 Apr 2020 06:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 12 Apr 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Hit debuts of top Male Stars Bobby Rishi Rocky Sanjay Hero Jackie Sunny ShahRukh Hrithik Ranveer Singh
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अलग अलग वक्त पर अलग अलग अभिनेताओं का दौर देखने को मिला। इस लिस्ट में ऋषि कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक शामिल हैं। हालांकि इन सभी सितारों में कुछ ऐसे रहे जो पहली फिल्म से ही छा गए और हमेशा हिट रहे। वहीं कुछ ऐसे रहे जिनकी शुरुआत को दमदार नहीं रही लेकिन बाद में उनके नाम का सिक्का चला। इसके साथ ही कुछ सितारे ऐसे रहे जो  कब आए और कब चले गए, किसी को पता ही नहीं लगा। लेकिन आज के इस पैकेज में हम आपको ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में अपनी दमदार पारी खेली।

Hit debuts of top Male Stars Bobby Rishi Rocky Sanjay Hero Jackie Sunny ShahRukh Hrithik Ranveer Singh
bobby - फोटो : Movies N Memories

फिल्म: बॉबी
साल: 1973
अभिनेता: ऋषि कपूर

दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर स्टारर फिल्म बॉबी एक कॉलेज रोमांस स्टोरी थी।  फिल्म में ऋषि ने राज नामक किरदार निभाया था। वहीं अभिनेता प्राण ने ऋषि के पिता का किरदार निभाया था। इसके साथ ही बॉबी के किरदार में नजर आईं थीं डिम्पल कपाड़िया। फिल्म में ऋषि कपूर जहां एक अमीर व्यापारी के बेटे थे तो वहीं डिंपल एक गरीब मछुआरे की बेटी। ऋषि और डिंपल को प्यार हो जाता है लेकिन ऋषि के पिता को लगता है कि बॉबी (डिंपल कपाड़िया) उनके पैसे के लिए उनके बेटे को प्यार में फंसा रही है। यह फिल्म 1973 की सबसे हिट फिल्म मानी जाती है। बता दें कि फिल्म के लिए ऋषि और डिंपल दोनों ने ही फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

Hit debuts of top Male Stars Bobby Rishi Rocky Sanjay Hero Jackie Sunny ShahRukh Hrithik Ranveer Singh
Rocky - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म: रॉकी
साल: 1981
अभिनेता: संजय दत्त

1981 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी का निर्देशन सुनील दत्त ने किया था। फिल्म में संजय दत्त ने रॉकी का किरदार निभाया था। संजय दत्त के साथ ही रीना रॉय, टीना मुनीम, अमज़द ख़ान, राखी, रंजीत, शक्ति कपूर और अरुणा ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखे थे। फिल्म में सुनील दत्त का भी कैमियो नजर आया था। बता दें कि सुनील की पत्नी और संजय की मां नरगिस की मौत के कुछ दिनों बाद ही फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म की मुख्य कहानी तब शुरू होती है जब रॉकी को पता लगता है कि उसके पिता की आकस्मिक मृत्यु नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hit debuts of top Male Stars Bobby Rishi Rocky Sanjay Hero Jackie Sunny ShahRukh Hrithik Ranveer Singh
हीरो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म:  हीरो
साल: 1983
अभिनेता: जैकी श्रॉफ

16 दिसंबर 1983 को फिल्म हीरो रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। हालांकि इस फिल्म से पहले भी जैकी श्रॉफ देव आनंद की फिल्म स्वामी दादा में नजर आ चुके थे लेकिन इस फिल्म में जैकी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म में जैकी का रफ एंड टफ लुक सभी को भाया। फिल्म में जैकी ने जयकिशन/ जैकी दादा का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में जैकी की जोड़ी मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ बनी थी। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म  का म्यूजिक भी सुपरहिट साबित हुआ था।

विज्ञापन
Hit debuts of top Male Stars Bobby Rishi Rocky Sanjay Hero Jackie Sunny ShahRukh Hrithik Ranveer Singh
बेताब - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म: बेताब
साल: 1983
अभिनेता: सनी देओल

1983 की सफल फिल्मों में शुमार फिल्म बेताब में सनी देओल और अमृता सिंह मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म बॉबी की कहानी से थोड़ी अलग थी क्योंकि इस बार फिल्म का हीरो गरीब और हीरोइन अमीर थी। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म का संगीत भी दर्शकों ने पसंद किया था। फिल्म का म्यूजिक आर डी बर्मन ने दिया था जबकि सभी गीत आनंद बख्शी ने लिखे थे।  फिल्म में सनी देओल रोमांस के साथ ही साथ एक्शन करते भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed