बॉलीवुड सेलेब्स को हमेशा कहीं ना कहीं घूमते हुए ही देखा जाता है। कभी किसी शूटिंग के सिलसिले में तो कभी काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां मनाते हुए। ऐसे में इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सेलेब्स घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। सारे सेलेब्स सोशल मीडिया पर के जरिे अपने दिल का हाल बयां कररते रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री हिना खान को घर की सफाई करते हुए कुछ पुरानी चीज हाथ लग गई। जिसे देख वो फूट-फूटकर रोने लगीं।
सफाई के दौरान हिना खान को मिली ऐसी चीज, फूट- फूटकर रोने लगीं अभिनेत्री
बॉलीवुड हो या टेलीविजन सेलिब्रिटीज हों सभी इन दिनों घर पर ही रह रहे हैं। अपना टाइमपास करने के लिए ये सेलेब्स घर के कामों में लग गए हैं। घर के काम करते हुए सेलेब्स अपने वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ऐसे में हिना खान का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिना खान घर पर रहते हुए अपने बैग को साफ कर रही हैं। बैग को साफ करने के दौरान हिना को उसमें से कुछ ऐसा मिलता है जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वो फूट- फूटकर रोने लगती हैं।
दरअसल हिना खान को सफाई के दौरान अपनी किसी पुरानी ट्रिप का टिकट मिलता है। जिसे देख वो इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू आ जाते हैं। जैसे ही हिना के हाथ ये टिकट लगता है तो पीछे से बैकग्राउंड में गाना बजता है, 'जाने कहां गए वो दिन'। हिना का ये वीडियो सिर्फ हिना ही नहीं बल्कि उनकी तरह हर व्यक्ति जो इस समय घर में रहकर परेशान हो गया है उनका दर्द बयां कर रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by HK (@realhinakhan) on
हालांकि ये एक प्रैंक वीडियो है। लेकिन ये हिना के दिल का हाल साफ बयां कर रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में हिना ने लिखा है, 'कहते हैं कि आपका पास्ट आपको कभी नहीं छोड़ता, आज जो हालात है कि सब कुछ बंद है उसे देखकर एक ट्रेवलर घबरा सकता है और मेरे साथ भी यही हुआ।' हिना खान के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना खान वो घर पर काम करते हुए अपने मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनके वीडियोज काफी वायरल भी होते हैं और फैन्स उन्हें पसंद भी करते हैं। हाल ही में उनका कपड़े धोते हुए भी एक वीडियो वायरल हुआ था। उससे पहले पोंछा लगाते हुए भी एक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
