Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
ED attaches assets of Bollywood actress Jacqueline Fernandez worth over Rs 7 crore in extortion case against Sukesh Chandrashekhar
{"_id":"626ced2328491d3cf90b9a36","slug":"ed-attaches-assets-of-bollywood-actress-jacqueline-fernandez-worth-over-rs-7-crore-in-extortion-case-against-sukesh-chandrashekhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं घट रहीं अभिनेत्री की मुश्किलें, ईडी ने कुर्क की 7.27 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं घट रहीं अभिनेत्री की मुश्किलें, ईडी ने कुर्क की 7.27 करोड़ की संपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया था। वहीं, कई दिनों तक लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहीं जैकलीन की इस मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडिस की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।
2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
ईडी ने अनुमान लगाया है कि सुकेश ने जबरन वसूली के पैसों का इस्तेमाल करके जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये का उपहार दिया था। इसके साथ ही जैकलीन के परिवार के सदस्यों को 173,000 अमेरिकी डॉलर और करीब 27,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का फंड भी दिया था। इस मामले में ईडी जैकलीन से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि जैकलीन और सुरेश के अफेयर की खबरों से जहां जैकलीन ने इनकार किया था, तो सुकेश ने अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी।
सुकेश ने जेल से लिखा था पत्र
जैकलीन के साथ अपनी निजी तस्वीरें पब्लिक होने के बाद सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की थी। सुकेश ने लिखा था कि ये काफी दुखद और परेशान करने वाला है। किस तरह से निजी तस्वीरें फैलाई गई हैं। ये किसी की पर्सनल स्पेस और निजता का उल्लंघन है। सुकेश ने तस्वीरों को गलत तरीके से पेश न करे की भी अपील की थी और कहा था कि जैकलीन का मनी लॉन्ड्रिंग केस से कोई लेना देना नहीं है। मैंने प्यार में जैकलीन और उसके परिवार के लिए सब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था पूरा मामला
यह पूरा मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। सुकेश पर आरोप है कि उसने 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और इसमें से कुछ पैसे जैकलीन पर खर्च किए। सुकेश अभी तिहाड़ जैल में बंद है। उसने पुलिस को पूछताछ में जैकलीन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए थे। इसमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल था। नोरा से भी इस मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी हैl
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।