फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: विक्की कौशल ने 'मजे और संतुष्टि' के साथ पूरा किया अनटाइटल्ड फिल्म का शेड्यूल, फैंस बोले- ‘यह है जोश’

Sat, 30 Apr 2022 01:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 30 Apr 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal posts a photo as he wraps up the schedule of his next untitled film, Ammy Virk drops a comment
विक्की कौशल - फोटो : Instagram @vickykaushal09

अभिनेता विक्की कौशल उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। विक्की अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में विक्की ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा करने के बाद की फोटो शेयर की है। इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण आनंद तिवारी के निर्देशन में किया जा रहा है।

Vicky Kaushal posts a photo as he wraps up the schedule of his next untitled film, Ammy Virk drops a comment
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी फिल्म का शेड्यूल पूरा करने के बाद घर जा रहे हैं। फोटो में वह फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद विक्ट्री का साइन बनाकर खुशी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की जींस और ग्रे कलर की हुड्डी पहनी हुई है। फोटो शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, "कुछ सबसे प्यारे लोगों के साथ काम करते हुए शेड्यूल खत्म कर लिया... थोड़ी खुशी, थोड़ी थकान और बहुत सारी संतुष्टि और मजा मिला"।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Vicky Kaushal posts a photo as he wraps up the schedule of his next untitled film, Ammy Virk drops a comment
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

विक्की की इस फोटो पर फैंस के साथ ही उनके को स्टार एमी विर्क ने भी प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा कि यह है जोश, तो एक ने कटरीना के साथ भी फोटो शेयर करने को कहा। वहीं एमी ने लिखा, "ओके जी" दिल के इमोटिकॉन के साथ। इतना ही नहीं इससे पहले विक्की मसूरी में एमी विर्क और तृप्ति डिमरी के साथ शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने उस दौरान एक वीडियो भी शेयर किया था। वहीं, विक्की ने जिम में एमी विर्क के गाने के साथ वर्कआउट करते हुए अपनी वीडियो शेयर की थी, जिसे एमी विर्क ने भी रीपोस्ट किया था। ऐसे में दोनों के बीच बढ़िया बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal posts a photo as he wraps up the schedule of his next untitled film, Ammy Virk drops a comment
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह मेहना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’, 'मेरा नाम गोविंदा', 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा', 'मिस्टर ले ले', 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed