फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: निर्माता दिनेश विजन से ईडी ने की कई घंटे पूछताछ, सीबीआई के पास अब भी कहने को कुछ नहीं

Tue, 15 Sep 2020 04:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 15 Sep 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
ED Questions Filmmaker Dinesh Vijan For 8 Hours In Sushant Singh Rajput Death Case
सुशांत सिंह राजपूत, दिनेश विजन - फोटो : Twitter/Instagram: @sushantsinghrajput

तीन महीने पहले अपने घर में कथित रूप से पंखे से लटके पाए गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच फिर से तीनों दिशाओं में रफ्तार पकड़ रही है। बीच में पूरी जांच नशीले पदार्थों के सेवन की तरफ ही जाती दिख रही थी लेकिन इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती व सात अन्य लोगों की गिरफ्तारी के बाद फोकस फिर से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की तरफ घूम गया है।

ED Questions Filmmaker Dinesh Vijan For 8 Hours In Sushant Singh Rajput Death Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज कराई गई जिस एफआईआर का संज्ञान लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने इस पूरे मामले में 15 करोड़ रुपये के कथित घपले की जांच शुरू की है, वह अब उन फिल्म निर्माताओं तक पहुंचने लगी है जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्में बनाई हैं। समझा जा रहा है कि इन निर्माताओं ने सुशांत सिंह राजपूत को जो रकम अपनी फिल्मों या आगे प्रस्तावित फिल्मों में काम करने के लिए दी, उसका हिसाब नहीं मिल रहा है।

ED Questions Filmmaker Dinesh Vijan For 8 Hours In Sushant Singh Rajput Death Case
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी सिलसिले में हिंदी फिल्मों के बड़े निर्माता दिनेश विजन तक भी प्रवर्तन निदेशालय की जांच पहुंची है। दिनेश विजन से लगातार आठ घंटे तक कड़ी पूछताछ की गई और सोमवार देर शाम जब वह इस पूछताछ से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थीं। दिनेश विजन को फिल्म कारोबार विरासत में मिला है और अपनी करीबी दोस्त कृति सेनन के लिए ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म ‘राब्ता’ में साइन किया था। तमाम दोस्तों के मना करने के बाद भी ‘राब्ता’ का निर्देशन खुद दिनेश विजन ने ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ED Questions Filmmaker Dinesh Vijan For 8 Hours In Sushant Singh Rajput Death Case
करण जौहर, दिनेश विजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रवर्तन निदेशालय को यह जानकारी भी मिली है कि दिनेश विजन ने इस फिल्म की मेकिंग के दौरान पानी की तरह पैसा बहाया। सुशांत से उन्होंने इस फिल्म के बाद अपनी दूसरी फिल्म के लिए भी बातचीत की थी और उस फिल्म के लिए क्या डील हुई, इस बारे में भी दिनेश से पूछताछ चल रही है। चर्चा इंडस्ट्री में ये भी है कि कृति सेनन की आय और उनके मुंबई में रहन सहन के स्तर की जांच भी इसमें शामिल हो सकती है। कृति सैनन को दिनेश विजन ने ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में सबसे ज्यादा मदद की है और सुशांत सिंह राजपूत की पार्टियों में भी वह नियमित शामिल होती रही हैं।

विज्ञापन
ED Questions Filmmaker Dinesh Vijan For 8 Hours In Sushant Singh Rajput Death Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

इस बीच इस मामले में शामिल हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में भी ड्रग्स नेटवर्क की जांच शुरू की है। एनसीबी ने अब तक जिन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, उससे ये पता चला है कि ड्रग्स का नेटवर्क मुंबई के अलावा देश के दूसरे शहरों में भी फैला हुआ है। मुंबई के होटलों, फार्महाउसों और दूसरे स्थानों पर इनकी आपूर्ति के मिले सुरागों पर भी एनसीबी लगातार काम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed