{"_id":"602b5d541305412caa657b48","slug":"ed-summoned-kapoor-family-son-armaan-jain-in-an-alleged-money-laundering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर परिवार के बेटे अरमान जैन को ईडी का समन, मनी लॉन्डरिंग केस में होनी है पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर परिवार के बेटे अरमान जैन को ईडी का समन, मनी लॉन्डरिंग केस में होनी है पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अरमान जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन कानूनी उलझन में फंसते हुए दिख रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मनी लॉन्डरिंग केस में समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कल यानी बुधवार तक पेश होने को कहा है। इससे पहले भी अरमान को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है लेकिन वह नहीं आए हैं।
Mumbai: Enforcement Directorate (ED) has summoned Armaan Jain in an alleged money laundering case, asking him to appear before them tomorrow. ED had asked him to appear before them on earlier occasions too but he didn't come.
अरमान रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। ईडी ने राजीव कपूर के निधन के कुछ घंटे पहले ही अरमान के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। जांच के दौरान ईडी को निजी फर्म से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अरमान जैन के लिंक के कुछ सबूत मिले थे।
3 of 4
अरमान जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने कुछ घंटों तक घर में तलाशी ली थी और छापा खत्म होने के बाद अरमान जैन को अपने मामा (राजीव कपूर) के अंतिम संस्कार के लिए जाने की अनुमति दी थी। बता दें कि इस मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को भी ईडी ने तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
परिवार के साथ अरमान जैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के अनुसार ईडी को निजी फर्म, टॉप सिक्योरिटी ग्रुप और सरनाईक के बीच संदिग्ध लेनदेन के कुछ सबूत मिले थे। इसके बाद 24 नवंबर को प्रताप सरनाईक के घर और फर्म के ठिकानों पर छापामारी के बाद उनसे पांच घंटे तक पूछताछ भी की गई थी। इस मामले में टॉप सिक्योरिटीज ग्रुप के प्रमोटर और सरनाईक के करीबी अमित चंदोले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।