छोटे पर्दे की सिमर यानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम, दोनों काफी चर्चाओं में रहते हैं। दोनों टेलीविजन के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की ही फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। दीपिका अक्सर अपने पति और ससुराल वालों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। फिर आज तो मौका ईद का था तो दीपिका कैसे पीछे रहतीं।
दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब के साथ मनाई ईद, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस को ऐसे दी मुबारकबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में आज 'ईद-उल-फितर' का त्योहार मनाया गया। लॉकडाउन के बीच सभी ने अपने घर पर ही रहते हुए इस त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाया। इसी तरह 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने भी पति शोएब इब्राहिम के साथ इस त्योहार को मनाया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Before the day ends..... my most fav pic of the evening... ❤️
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on
दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना ईद लुक, फैंस के साथ साझा किया है। दीपिका ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए सभी को 'ईद मुबारक' कहा है। तस्वीर में दीपिका गुलाबी रंग का कॉटन सूट पहने हुईं हैं। इसके साथ उन्होंने हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं। दीपिका ने अपना लुक भले ही सिंपल रखा हो, लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on
इसके अलावा दीपिका ने शाम के समय की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें वो काले रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ पति शोएब भी काले रंग का पठानी पहने नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने एक बार फिर से अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on
गौरतलब है कि इससे पहले रमजान के पाक महीने में भी दीपिका ने पति शोएब के साथ रोजा रखा था। इस दौरान दोनों ने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की थीं। इन तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। पूरे रमजान के दौरान दीपिका और शोएब की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। दीपिका का सिंपल लुक उनके फैंस के दिलों में घर कर गया।
पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने किया ईद पर नानी को याद, बोलीं- 'आज दिल और टेबल दोनों खाली हैं'