रमजान के महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह अपने बंदों को बख्शीश और इनाम देता है। बख्शीश और इनाम के इस दिन को ईद-उल-फितर कहा जाता है। रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद अगले दिन ईद मनाई जाती है। इस बार ईद-उल-फितर जिसे मीठी ईद भी कहते हैं 24 और 25 मई को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी है।
Eid Ul- Fitr 2020: अमिताभ बच्चन से मल्लिका शेरावत तक, सितारों ने कुछ इस तरह दी फैंस को ईदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ''सभी को ईद मुबारक। इस शुभ दिन पर शांति के लिए, सद्भाव के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दोस्ती और प्यार के लिए प्रार्थना करें। हम शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ एक रहें।''
T 3540 -
Eid Mubarak to all and the prayers on this auspicious day for peace .. for harmony .. for good health .. for friendship and love .. for ever
.. bring us together in peace and love and in the continuity of brotherhood sisterhood and family .. be ONE .. be in ONE .. pic.twitter.com/hl7L2oJmdb
मल्लिका शेरावत ने लिखा, 'सभी को आनंदमय और शांतिपूर्ण ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं #EidMubarak।'
Wishing a blissful & peaceful #EidUlFitr to everyone #EidMubarak #EidUlFitr
नुसरत भरूचा ने लिखा, ''मेरे परिवार से लेकर आपके परिवार तक, सभी को ईद मुबारक हो!!''
Happy Bohri Eid ✨✨
From my family to yours! pic.twitter.com/N5oUyyWs93
सोफी चौधरी ने अपने फैंस को ईद की बधाई देते हुए लिखा, ''मेरे सभी दोस्तों को ईद मुबारक। मुझे पता है कि यह ईद कितनी मुश्किल होगी लेकिन आप ईद की नमाज घर पर ही पढ़ें। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इंशाल्लाह ये वक्त भी गुजर जाएगा।''
#EidMubarak to all my friends celebrating today..May Allah bless u & ur loved ones with peace, prosperity, good health & happiness. I know how difficult this Eid must be but Please stay home for Eid Namaz. Stay safe & keep others safe too. Inshallah yeh waqt bhi guzar jayega🤗 pic.twitter.com/pbLjDfkjWT